9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालसर्दी की विदाई, अब तपने लगा एमपी, हर रोज बढ़ रहा तापमान

सर्दी की विदाई, अब तपने लगा एमपी, हर रोज बढ़ रहा तापमान

Published on

भोपाल

संपूर्ण मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात में भले ही लोगों को हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन तापमान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं हो रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। गुरुवार को प्रदेश में उमरिया जिला सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान फिर चढ़ा
प्रदेश के बालाघाट जिले स्थित मलाजखंड को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। उधर नरसिंहपुर और दमोह जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। सीधी और दमोह जिले में 16.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। इससे साफ है कि न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

अधिकतम तापमान स्थाई
से 24 घंटे के दौरान जहां प्रदेश का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को इसमें कुछ राहत महसूस हुई। उमरिया गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ और खंडवा में 35.5, भोपाल में 33.2 ग्वालियर में 30.8 इंदौर में 31.7 और जबलपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शुष्क रहेगा मौसम
आने वाले तीन-चार दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का तापमान ऐसे ही शुष्क बना रहेगा

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this