11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेललाइव मैच में बाबर आजम ने हसन अली को मारने के लिए...

लाइव मैच में बाबर आजम ने हसन अली को मारने के लिए उठाया बैट, PSL में अजब गजब का खेल!

Published on

कराची

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का रोमांच शुरू हो चुका है। हालांकि लीग के धाकड़ खिलाड़ी और नेशनल टीम के कप्तान बाबर आजम की टीम का हाल खस्ता है। हाल ही में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 6 विकेट से करारी हार मिली। हालांकि इसके बावजूद टीम के कप्तान बाबर ने अपनी बल्लेबाजी में पूरा दम दिखाया। मैच में बाबर ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौका और एक छक्का लगाया।

इस दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज हसन अली ने बाबर आजम से मजे ले लिए। दरअसल जब बाबर अपनी बल्लेबाजी के दौरान रन के लिए दौड़ रहे थे हसन ने उनके साथ मजाक कर दिया। बाबर को भी समझते देर नहीं लगी और उन्होंने बल्ला उठाकर हसन अली को डराने की कोशिश। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मैच में इस्लामाबाद की आसान जीत
इस मुकाबले में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 156 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी। बाबर के अलावा ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने रनों का योगदान गिया। वहीं दासुन शनाका ने 11 रन बनाए। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं सके।

वहीं जब इस्लामाबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी रहमान उल्ला गुरबाज और कॉलिन मुनरो ने टीम को एक सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि मुनरो का योगदान सिर्फ 9 रन का रहा जबकि गुरबाज ने 31 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 62 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी लगाए।इसके अलावा रासी बेन डुसैन ने 29 गेंद में 42 रनों की पारी खेली जबकि आसिफ अली 13 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह इस्लामाबाद की टीम ने मैच को 14.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 159 रन बना लिए।

टूर्नामेंट में पेशावर को मिली दूसरी हार
पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में पेशावर जाल्मी को यह 4 मैचों में से दूसरी हार मिली थी। इस तरह वह 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की चार मैचों में से यह तीसरी जीत थी। इस्लामाबाद की टीम 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

Latest articles

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...