11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलजीत के लिए 6 गेंद में चाहिए थे 4 रन; 5 विकेट...

जीत के लिए 6 गेंद में चाहिए थे 4 रन; 5 विकेट भी थे, फिर भी हारी ऑस्ट्रेलिया की टीम

Published on

होबार्ट

ऑस्ट्रेलिया में होबार्ट स्थित बेलेरिव ओवल मैदान पर शनिवार 25 फरवरी 2023 को एक बहुत ही रोमांचक मैच हुआ। यह मैच ऑस्ट्रेलिया की वुमन्स नेशनल क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला था। तस्मानिया (तस्मानियान टाइगर्स) और साउथ ऑस्ट्रेलिया (साउथ ऑस्ट्रेलियन स्कॉर्पीअंस) की टीमें आमने-सामने थीं। साउथ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

तस्मानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 264 रन बनाए। बारिश के कारण मुकाबले में व्यवधान उत्पन्न हुआ और डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार साउथ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 47 ओवर में 243 रन का लक्ष्य मिला।

साउथ ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी थी। उसने 46 ओवर में 5 विकेट पर 239 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी, जबकि उसके पास 6 गेंदें शेष थीं और 5 विकेट भी गिरना बाकी थे। हर किसी को लगा कि साउथ ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बन जाएगी, लेकिन तभी तस्मानिया की सारा कोयटे (Sarah Coyte) ने वह कर दिखाया जो शायद ही कभी हुआ हो।

  • ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
  • कप्तान एलिस विलानी आखिरी ओवर के लिए सारा कोयटे को गेंद थमाई।
  • सारा ने ओवर की पहली गेंद पर एनी ओ’नील को बोल्ड कर दिया।
  • सारा की अगली गेंद पर अमांडा-जेड वेलिंगटन ने दौड़कर एक रन पूरा किया।
  • सारा ने तीसरी गेंद पर विपक्षी कप्तान जेमा बार्स्बी केटकीपर मैनिक्स-गीव्स के हाथों स्टम्प करा दिया।
  • चौथी गेंद पर अमांडा-जेड वेलिंगटनरन आउट हो गईं।
  • पांचवीं गेंद पर सारा ने एला विल्सन को एलबीडब्ल्यू कर दिया।
  • सारा की छठी गेंद वाइड रही और अनेसु मुशांगवे ने दौड़कर एक रन भी ले लिया।
  • इस तरह साउथ ऑस्ट्रेलिया के खाते में 2 रन जुड़े। अब उसे जीत के लिए एक गेंद में एक रन की जरूरत थी। एक विकेट भी हाथ में था।
  • हालांकि, आखिरी गेंद पर अनेसु मुशांगवे रन आउट हो गईं और तस्मानिया की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई।
  • तस्मानिया ने पिछले संस्करण में 27 मार्च 2022 को खेले गए फाइनल में भी साउथ ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

तस्मानिया की कप्तान ने खेली शतकीय पारी
सारा कोयटे ने 8 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। तस्मानिया की जीत में सारा कोयटे के अलावा कप्तान एलिस विलानी ने भी अहम भूमिका निभाई। एलिस विलानी ने 10 चौके की मदद से 126 गेंद में 110 रन की पारी खेली। उनके अलावा नाओमी स्टालेनबर्ग ने 89 गेंद में 75 रन की पारी खेली। साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर एम्मा डी ब्रोघे ने 5 चौके की मदद से 68 रन बनाए। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 102 गेंदें खेलीं। कर्टनी वेब 83 रन बनाकर आउट हुईं। एनी ओ’नील और जेमा बार्स्बी ने 28-28 रन बनाकर टीम को जिताने की कोशिश की, लेकिन असफल रहीं।

Latest articles

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...