16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसीबीआई ने दी दबिश तो SKM नेताओं को आया गुस्सा, 13 से...

सीबीआई ने दी दबिश तो SKM नेताओं को आया गुस्सा, 13 से राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के दो नेताओं के परिसरों पर CBI की छापेमारी के विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चा (SKM) की पंजाब इकाई ने कहा कि वह 13 मार्च को पंजाब के सभी जिलों में केंद्र सरकार के पुतले जलाएगी। इसके अलावा किसानों की मांगों के पूरी होने में हो रही देर के रहते भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने 20 मार्च को दिल्ली में संसद भवन के पास धरना देने का ऐलान किया है। शुक्रवार दोपहर लुधियाना में हुई 32 किसान यूनियनों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

क्यों गुस्से में है संयुक्त किसान मोर्चा?
संयुक्त किसान मोर्चा अपने नेताओं पर सीबीआई की रेड के रहते खासे गुस्से में नजर आ रहे हैं। सीबीआई ने 21 फरवरी को अपनी राज्यव्यापी छापेमारी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अजमेर सिंह लाखोवाल के विभिन्न परिसरों की तलाशी ली थी। जिन संपत्तियों पर छापेमारी की गई, उनमें समाला का एक पेट्रोल पंप, उनके बेटे हरिंदर सिंह लखोवाल का मोहाली स्थित घर और पटियाला में रहने वाले भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सतनाम सिंह बेहरू से जुड़ी संपत्तियां शामिल हैं। हरिंदर सिंह लाखोवाल बीकेयू की लाखोवाल इकाई के महासचिव हैं, जबकि उनके पिता 2012-2017 से अकाली-भाजपा सरकार के दौरान मंडी बोर्ड के अध्यक्ष थे।

सूत्रों ने खुलासा किया है कि छापेमारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का एक हिस्सा थी, जिन्होंने चावल मिल मालिकों, अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए घटिया गुणवत्ता वाले अनाज की खरीद की थी। इस संबंध में सीबीआई ने जनवरी में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारियों ने दोनों नेताओं के कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं।

क्या कह रहे हैं भारतीय किसान यूनियन के नेता?
सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा “केंद्र सरकार इस कार्रवाई के माध्यम से हमें डराने की कोशिश कर रही है, जबकि वे हमारे वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं। हमने 20 मार्च को संसद की ओर मार्च करने की योजना बनाई है” बीकेयू की दकौंदा इकाई के महासचिव जगमोहन सिंह पटियाला ने कहा कि एसकेएम के बैनर तले पंजाब के सभी 32 किसान संघों द्वारा पुतला दहन किया जाएगा.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...