16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालहाथ पर लिखा- साथ जिएंगे साथ मरेंगे... बुरहानपुर खुदकुशी केस में नया...

हाथ पर लिखा- साथ जिएंगे साथ मरेंगे… बुरहानपुर खुदकुशी केस में नया ट्विस्ट

Published on

बुरहानपुर

बुरहानपुर नेपानगर के डावाली खुर्द में शनिवार को एक ही परि‍वार के पांच लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया था। रविवार को पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्‍टमार्टम कराया। पोस्‍टमार्टम के बाद इस मामले में नया ट्विस्‍ट सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, बुरहानपुर से 25 किलोमीटर दूर नेपानगर थाना क्षेत्र के डावाली खुर्द में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बेटियां हैं। गांव के मनोज भोई का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला है। उसका एक पैर खाट पर रखा हुआ था और गले में फांसी का फंदा था। मनोज की पत्नी साधना का शव घर के एक कमरे में मिला। जबकि मनोज की तीन बेटियां अक्षरा, नेहा और तनु का शव दूसरे कमरे मिला है। एक ही परिवार के 5 लोगों का संदिग्ध शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हाथ पर लिखा- मनोज साधना पवित्र, साथ जिएंगे साथ मरेंगे
पुलिस ने सभी के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला अस्‍पताल भेजे। पोस्‍टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि मनोज ने अपने हाथ पर लिखा- मनोज साधना पवित्र हैं साथ जिएंगे साथ मरेंगे।

पुलिस ने किया खुलासा
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि नेपानगर थाना क्षेत्र के ग्राम डावाली खुर्द में किराना की दुकान चलाने वाले मनोज ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच की, जिसमें पता चला कि मनोज पिता रामा गजरे जाति भोई ने तीन बेटियां कुमारी अप्सरा उम्र 10 साल कुमारी नेहा उम्र 8 साल कुमारी तनु उम्र 3 साल और पत्नी साधना उम्र 32 साल सभी चारों की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद मनोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मानसिक रूप से अस्‍वस्‍थ्‍य था मनोज
पुलिस की पूछताछ में मृतक मनोज भोरे के पड़ोसियों ने बतया कि मृतक मनोज पिछले 1 साल से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था, उसे लगातार दौरे भी पढ़ते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Latest articles

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

More like this

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...