12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसीजेआई मामले में दो फाड़ हुआ SCBA, कपिल सिब्बल के समर्थन में...

सीजेआई मामले में दो फाड़ हुआ SCBA, कपिल सिब्बल के समर्थन में 470 वकीलों की चिट्ठी, बार के एक्शन को बताया गलत

Published on

नई दिल्ली

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के प्रधान विकास सिंह के बीच हुए विवाद के मामले में बार दो फाड़ हो गई है। होली से एक दिन पहले बार ने कपिल सिब्बल और दूसरे सीनियर एडवोकेट नीरज किशन कौल के खिलाफ दो प्रस्ताव पास करके उनके उस कदम की निंदा की थी जिसमें दोनों ने सीजेआई से माफी मांगी थी। बार ने फैसला किया था कि दोनों के खिलाफ लाए गए दो प्रस्तावों को 16 को होने वाली जनरल बॉडी की मीटिंग में रखा जाएगा। लेकिन आज SCBA के 470 वकील कपिल सिब्बल और नीरज किशन कौल के समर्थन में उतर आए।

470 वकीलों ने चिट्ठी जारी करके SCBA के दोनों प्रस्तावों की तीखी भर्त्सना की है। उनका कहना है कि संविधान के तहत हर शख्स को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार मिला है। बार को चाहिए कि वो इस अधिकार को बढ़ावा दे न कि इसका गला घोंटने की कोशिश करे। बार ने इस मामले में दो प्रस्ताव होली से एक दिन पहले जारी किए थे इनमें से एक में सिब्बल और कौल को नोटिस देने की बात की गई थी। बार का मानना है कि 2 मार्च को कपिल सिब्बल और कौल ने जिस तरह से सीजेआई से उनकी कोर्ट में जाकर माफी मांगी वो गलत था। दोनों को पूरे मामले का पता ही नहीं था। ऐसे में बार की तरफ से उन दोनों का माफी मांगना गलत था। 16 को होने वाली मीटिंग में SCBA की तरफ से जारी दोनों प्रस्तावों पर वोटिंग कराई जानी है।

कपिल सिब्बल और कौल के समर्थन में आए वकीलों का कहना है कि दोनों ने सीजेआई से माफी मांगकर कोई गलत काम नहीं किया। बार और बेंच के बीच सौहाद्रपूर्ण संबंध बने रहने चाहिए। SCBA के प्रधान विकास सिंह और सीजेआई विवाद के मामले में दोनों ने कुछ भी गलत नहीं किया था। उनका कहना है कि सिब्बल और कौल जैसे सीनियर वकीलों का दायित्व है कि अगर वो कुछ गलत होता देखें तो उसके खिलाफ खड़े हों। उन्होंने जो किया वो गरिमापूर्ण था। वकीलों का कहना था कि दोनों का ध्येय अदालत के डेकोरम को मेंटेन करने का था। इसमें गलत क्या था।

विकास सिंह पर चीख पड़े थे सीजेआई चंद्रचूड़
सीजेआई और विकास सिंह के बीच विवाद की वजह सुप्रीम कोर्ट परिसर की एक जमीन थी। विकास सिंह सीजेआई से मामले की जल्दी सुनवाई करने का अनुरोध कर रहे थे। लेकिन सीजेआई ने उनसे कह दिया कि वो विकास सिंह को एक आम याचिकाकर्ता की तरह से देख रहे हैं। विकास सिंह ने इस पर कहा कि जल्दी सुनवाई के लिए उन्हें अगर सीजेआई के घर तक भी जाना पड़ेगा तो जाएंगे। बस फिर क्या था। सीजेआई भड़क गए। उन्होंने विकास सिंह से कहा कि वो उनको धमकाने की कोशिश भी न करें। वो किसी की धमकी में नहीं आने वाले हैं। सीजेआई ने विकास सिंह को अपनी कोर्ट से बाहर जाने का फरमान तक दे डाला। तल्खी इतनी बढ़ी कि SCBA के होली मिलन के समारोह से भी सीजेआई ने किनारा कर लिया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...