15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीय'पीड़ित महिलाओं की डिटेल दें', राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा...

‘पीड़ित महिलाओं की डिटेल दें’, राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है. जिसमें पुलिस ने उन पीड़िताओं की जानकारी देने को कहा है, जिन्होंने राहुल से जाकर यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए ये नोटिस जारी किया है. जिसमें कई तरह के अन्य सवालों के जवाब भी मांगे गए हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारी बयान सामने नहीं आया है.

दरअसल, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था, “मैंने सुना है कि महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न हो रहा है.” अब इस बयान को लेकर पुलिस ने राहुल से इन पीड़िताओं की डिटेल मांगी है, ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नोटिस राहुल गांधी को फिजिकल तौर पर पुलिसकर्मी आज शुक्रवार को देने गए थे. नोटिस को ख़ुद राहुल गांधी ने रिसीव भी किया है.

बता दें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में खत्म हुई. जहां राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया.

उन्होंने यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव बताया. यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...