15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयगर्मी नहीं बारिश के लिए निकाल लीजिए छाता, बदलने वाला है दिल्ली-NCR...

गर्मी नहीं बारिश के लिए निकाल लीजिए छाता, बदलने वाला है दिल्ली-NCR का मौसम

Published on

नई दिल्ली

मार्च के महीने में चढ़ते पारे से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। गुरुवार सुबह की जैसी खुशनुमा शुरुआत हुई अगले कुछ दिनों तक अब ऐसे ही मौसम रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बादल और हल्की बारिश का अनुमान है। यानी तेज धूप से इस पूरे हफ्ते राहत मिलने वाली है। साथ ही वह टेंशन भी थोड़े समय के लिए दूर हो गई है कि अप्रैल-मई के महीने में क्या होगा। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले पांच-छह दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिससे चढ़ते पारे पर लगाम लगेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच से छह दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गुरुवार दिनभर हवा चलती रही, जिससे तापमान में गिरावट भी आई। हालांकि कुछ समय बाद मौसम साफ होने से तेज धूप निकल आई। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा और इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 मार्च तक तापमान 30 डिग्री के ऊपर नहीं जाएगा और ऐसा पहली बार मार्च के महीने में होगा। तापमान मार्च में पहली बार सामान्य स्तर पर पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा। 21 मार्च से मौसम में फिर थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई साल बाद फरवरी और मार्च के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी का असर देखने को मिला।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...