16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसेक्स स्टील्थिंग आपको जेल पहुंचा सकती है, संभोग के दौरान पार्टनर से...

सेक्स स्टील्थिंग आपको जेल पहुंचा सकती है, संभोग के दौरान पार्टनर से चीटिंग मतलब रेप!

Published on

क्या आप समझते हैं सेक्स स्टेल्थिंग मतलब क्या होता है। सेक्स स्टेल्थिंग यानी वो चीटिंग जो कुछ देर का सुख पाने के लिए अपने पार्टनर के साथ बेड पर की जाती है, यानी सेक्स के दौरान पार्टनर को बिना बताए कंडोम हटा लेना। आमतौर पर लड़के चंद पल के मजे के लिए इस तरह की चीटिंग करते हैं, लेकिन अब इस तरह के मामले गंभीर रूप लेते जा रहे हैं। कई देशों ने सेक्स स्टेल्थिंग को क्राइम माना है।

सेक्स स्टेल्थिंग सिर्फ धोखा नहीं अपराध है
ताजा मामला नीदरलैंड से सामने आया है। जहां सेक्स के दौरान पार्टनर की मर्जी के बिना कंडोम उतारने के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। लड़की ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। कोर्ट ने कहा कि लड़के ने ऐसा करके लड़की के विश्वास के साथ धोखा किया है। लड़की की पर्सनल फ्रीडम को खत्म किया है। कोर्ट ने लड़के ऊपर फाइन लगाया।

पार्टनर के साथ बेड पर चीटिंग पहुचा सकती है जेल
इसके पहले भी सेक्स स्टेल्थिंग के मामले सामने आ चुके हैं। न्यूजीलैंड में साल 2018 में 50 साल के जेसी नाम के एक शख्स पर संभोग के दौरान कंडोम हटाने की वजह से रेप के चार्ज लगे। दरअसल जेसी ने एक सेक्स वर्कर के साथ एक घंटे की डील की थी, लेकिन सेक्स दौरान लड़की ने मना करने के बावजूद आरोपी ने जबरदस्ती कंडोम हटा दिया। इस घटना के बाद सेक्स वर्कर ने कोर्ट का सहारा लिया और फिर लंबे समय तक ये केस चला। आखिरकार कोर्ट ने इस घटना को रेप बताया और जेसी को 3 साल 9 महीने की सजा हुई।

कई देशों में कंडोम हटाने पर बनाया गया कानून
न्यूजीलैंड में ही अभी कुछ समय पहले 28 साल के एक लड़के को सेक्स स्टेल्थिंग की वजह से जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। वहीं जर्मनी में एक पुलिसवाले को ही इस मामले में सजा मिली। अब पूरी दुनिया में इसको लेकर बहस छिड़ गई है। कई युरोपियन देशों में चीटिंग से कंडोम हटाने को लेकर कानून भी बन गए हैं। अनसेफ सेक्स अक्सर मुसीबत का सबब बनता है, खासकर लड़कियों के लिए और इसके खिलाफ जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है लड़कियां अपने पार्टनर की बेड चीटिंग के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...