16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयनिठारी पार्ट-2 कौन कर रहा है? नोएडा के बाद दिल्ली में भी...

निठारी पार्ट-2 कौन कर रहा है? नोएडा के बाद दिल्ली में भी पॉलिथीन में मिले मानव अंग

Published on

नई दिल्ली

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में मानव शरीर के कई अंगों के टुकड़े एक पॉलिथीन के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। इन टुकड़ों में सिर और हाथ का पंजा के साथ ही कुछ बाल नजर आए हैं। पुलिस का कहना है कि यह शरीर के अंग महिला के लग रहे हैं। इसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का है। जानकारी के बाद पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शरीर के अंगों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भिजवा दिया है। दो दिन पहले ही नोएडा सेक्टर 8 में नाले से कुछ मानव शरीर के अंग मिले थे। इससे निठारी जैसी घटना की आशंका भी लग रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मर्डर का केस
पुलिस की तरफ से बताया गया कि शनिवार की सुबह 11.56 मिनट पर सनलाइट कॉलोनी पुलिस थाने में फोन आया था। इसमें बताया गया कि सराय काले खां बस अड्डे के पास फ्लाइओवर के करीब मानव शरीर के अंग मिले हैं। यहां पास में ही आरआरटीएस के स्टेशन का भी निर्माण हो रहा है। घटना पर पहुंची पुलिस को मानव शरीर के अंगों के साथ ही बाल भी मिले। क्राइम और फोरेंसिक की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शरीर के अंगों को आगे की जांच के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। पुलिस अब मानव शरीर के अंगों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।

दो दिन पहले नोएडा में मिले थे टुकड़े
दिल्ली में मानव अंग मिलने की खबर के बाद नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दो दिन पहले ही नोएडा सेक्टर 8 में भी नाले से मानव शरीर के अंग मिले थे। उस समय कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की तलाशी के बाद नाले से 2 पंजे और दो हाथ बरामद किए। इसके बाद उन अंगों को भी जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि ये अंग किसने फेंके हैं।

क्या हुआ था निठारी में?
दरअसल, नाले से मानव अंगों के मिलने के बाद निठारी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। मई 2006 में नोएडा के निठारी में एक कोठी से नर कंकाल मिलने के बाद हंड़कंप मच गया था। जांच के दौरान मानव शरीर की हड्डियां और 40 ऐसे पैकेट मिले थे जिनमें मानव शरीर के अंगों को भरकर नाले में फेंक दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस मामले में कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके यहां काम करने वाला नौकर सुरेंद्र कोली था। इन दोनों पर बच्चों को अगवा कर रेप करने और हत्या का आरोप था। अदालत ने इस मामले में सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को फांसी की सजा सुनाई थी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...