16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात, सराय काले खां में...

दिल्ली में फिर श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात, सराय काले खां में पॉलीथिन बैग से लाश के कई टुकड़े बरामद

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सराय काले खां में मानव शरीर के टुकड़े पाए गए हैं। ये घटना श्रद्धा हत्याकांड जैसी है। हालांकि पुलिस ने शरीर के टुकड़ों को परीक्षण के लिए भेज दिया है ताकि पता लगाया जा सके कि टुकड़े महिला या पुरुष के हैं। रिंग रोड पर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) निर्माण स्थल के पास शरीर के टुकड़े पाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला लगता है, इसलिए आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मानव शरीर के टुकड़े मिले
पुलिस के अनुसार सनलाइट कॉलोनी थाना को रैपिड मेट्रो के निर्माणाधीन स्थल के क्षेत्र में फ्लाईओवर से सटे सराय काले खां आईएसबीटी रिंग रोड के पास मानव शरीर के टुकड़े मिलने की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “हमें शरीर के टुकड़े मिलने को लेकर एक पीसीआर कॉल आई थी। शरीर के टुकड़ों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।”

पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर मानव शरीर के कुछ टुकड़े और बालों का एक गुच्छा मिला। पुलिस ने कहा कि अपराध स्थल का फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण किया गया और पाए गए अवशेषों को आगे की कार्रवाई के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शरीर के टुकड़े पॉलिथीन में मिले हैं। जब इसे लोगों ने देखा तो लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद लाश के कई टुकड़े किए गए, जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया। वहीं जब बदबू आने लगी तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

निठारी कांड की यादें ताजा
बता दें कि दिल्ली की घटना से नोएडा के चर्चित निठारी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। निठारी कांड के शुरुआत में भी इसी प्रकार शरीर के टुकड़े मिले थे। 29 दिसंबर 2006 को निठारी में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे नाले से कंकाल मिले थे। इस मामले में पंढेर और सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया था। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...