14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसुबह 11 बजे आईं रात 9 बजे गईं, दिल्ली शराब घोटाले में...

सुबह 11 बजे आईं रात 9 बजे गईं, दिल्ली शराब घोटाले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकलीं के कविता

Published on

नई दिल्ली

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दूसरे चरण की पूछताछ के लिए सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुईं और एजेंसी ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इतनी लंबी पूछताछ के बाद मंगलवार यानी कल ईडी ने उन्हें दोबारा बुलाया है। इससे पहले आज के कविता हरे रंग की साड़ी में सुबह करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं।उनसे पूछताछ और उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुई जो रात करीब पौने नौ बजे तक चली।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान परिषद की सदस्य कविता (44) से इस मामले में सबसे पहले 11 मार्च को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्हें 16 मार्च को फिर से तलब किया गया था, लेकिन वह मामले में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ राहत के अनुरोध को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी याचिका के लंबित रहने का हवाला देते हुए पेश नहीं हुई थीं। संघीय जांच एजेंसी ने उनके दावों को खारिज कर दिया था और उन्हें 20 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। उच्चतम न्यायालय ने 24 मार्च को उनकी याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है।

ऐसी जानकारी है कि 11 मार्च को ईडी के कार्यालय में करीब नौ घंटे तक पूछताछ के दौरान कविता से हैदराबाद स्थित कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। कविता के कथित करीबी समझे जाने वाले पिल्लई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले में कुछ अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बीआरएस नेता के बयान को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया था। माना जा रहा है कि सोमवार की पूछताछ के दौरान कविता का पिल्लई और उनके पूर्व ऑडिटर बुचिबाबू गोरंटला के साथ आमना-सामना कराया गया होगा।

कविता ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि वह तेलंगाना में ”पीछे के दरवाजे से प्रवेश नहीं कर सकी।’ पिल्लई दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में शामिल शराब गिरोह ‘साऊथ ग्रुप’ का कथित अगुआ था। ईडी ने दावा किया कि पिल्लई भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान पार्षद और तेलंगाना की मुख्यमंत्री की बेटी कविता का करीबी है। ईडी का आरोप है कि गिरोह ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के तहत राष्ट्रीय राजधानी के शराब बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा करने के एवज में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। ईडी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...