14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के सभी HC 3 महीने के भीतर ऑनलाइन RTI पोर्टल स्थापित...

देश के सभी HC 3 महीने के भीतर ऑनलाइन RTI पोर्टल स्थापित करें: सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के सभी हाईकोर्ट में ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल की मांग के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा की हमारा विचार है देश के सभी हाई कॉर्ट्स 3 महीने के भीतर ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल स्थापित करे.मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इसे हमने शुरू कर दिया है. सभी हाई कोर्ट अपने आरटीआई पोर्टल क्यों नहीं स्थापित करते? CJI ने टिप्पणी करते हुए कहा आरटीआई अधिनियम, 2005 के लागू होने के 17 साल बाद भी ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल का नहीं होना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि आरटीआई अधिनियम के तहत नागरिकों को लिखित या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवेदन करने का अधिकार है. आरटीआई आवेदक के पास इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवेदन भेजने का वैधानिक अधिकार है और ऑनलाइन सुविधाएं आरटीआई अधिनियम के उद्देश्यों को काफी हद तक आसान कर देंगी.आज मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा की इस मामले में 17 राज्यों ने अपना जवाब दाखिल किया है. कुछ राज्यों को बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है वही कुछ राज्य इसकी प्रक्रिया में हैं.

कार्यवाही के माध्यम से बताया गया कि दिल्ली, उड़ीसा और मध्य प्रदेश के हईकोर्ट ने ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल स्थापित किए हैं. हालांकि किसी भी हाईकोर्ट ने निचली न्यायपालिका के लिए ऑनलाइन पोर्टल स्थापित नहीं किए थे.पीठ ने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट सक्षम प्राधिकारी होंगे और उन्होंने याचिकाकर्ताओं की उस दलील को ध्यान में रखा जिसमें कहा गया कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि पोर्टल तैयार किए जाए.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...