14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअभी मौसम फसलों को पहुंचाएगा और नुकसान? IMD ने किसानों को दी...

अभी मौसम फसलों को पहुंचाएगा और नुकसान? IMD ने किसानों को दी यह सलाह

Published on

नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। बेमौसम बारिश ने खतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। केंद्र सरकार की तरफ से सोमवार को कहा कि बेमौसम बारिश और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई ओलावृष्टि से गेहूं सहित रबी (सर्दियों) की फसलों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन अभी राज्यों से इस बारे में रिपोर्ट नहीं मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, WD की वजह से पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओले गिरे हैं। IMD ने पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के किसानों को गेहूं और अन्य रबी फसलों की कटाई स्थगित करने की सलाह दी है। पक चुकी फसलों के मामले में आईएमडी ने किसानों को सलाह दी है कि वे कुछ राज्यों में जल्द से जल्द सरसों और चने जैसी फसलों की कटाई करें और सुरक्षित स्थानों पर उनका भंडारण करें।

किसानों को फसल के पौधे को गिरने से बचाने के लिए गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करने को भी कहा गया है। गेहूं मुख्य रबी (सर्दियों) फसल है और देश के कुछ हिस्सों में इसकी कटाई शुरू हो चुकी है। सरकार ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) के लिए रिकॉर्ड 11.22 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगाया है।

किसानों को हुआ कितना नुकसान?
कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बातचीत में कहा, “प्रदेश सरकारें राज्य आपदा राहत कोष के तहत धन का उपयोग कर रही हैं।” चौधरी ने कहा, “कुछ नुकसान हुआ है। हमें राज्य सरकारों से नुकसान के आकलन की रिपोर्ट नहीं मिली है।” मंत्री ने कहा कि अगर राज्य सरकारें क्षति की मात्रा का आकलन करने के बाद रिपोर्ट जमा करती हैं तो केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) के तहत मुआवजा प्रदान करेगी।

राजस्थान में गुरुवार से फिर सक्रिय होगा WD
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को एक नया WD सक्रिय होगा, जिससे जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभागों में एक दो दिन बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी। IMD ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सोमवार की सुबह तक करौली जिले के महावीर जी में अधिकतम सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान बोली (सवाई माधोपुर), परबतसर (नागौर), रायपुर (पाली) में 4-4 सेमी जबकि टोंक में तीन सेमी बारिश दर्ज की गई।

Latest articles

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...

पुलिसकर्मी के घर दुस्साहसिक लूट: बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर से वार, कान नोचकर बाली ले भागा बदमाश

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक बेखौफ बदमाश...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...