10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली दंगा: IB अफसर मर्डर केस में आरोप तय, ताहिर हुसैन का...

दिल्ली दंगा: IB अफसर मर्डर केस में आरोप तय, ताहिर हुसैन का भी आया नाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली दंगों में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन पर कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. उसके साथ 10 अन्य आरोपियों पर भी हत्या के चार्ज लगा दिए गए हैं. IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या को लेकर कोर्ट ने ये फैसला दिया है. कोर्ट ने ताहिर हुसैन की भूमिका को भी इस हत्या में अहम माना है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ताहिर लगातार ऐसे काम कर रहा था जैसे वो पूरी भीड़ को उकसा रहा हो, उन पर नजर रख रहा हो. ये सबकुछ हिंदुओं को टारगेट करने के लिए किया गया. ताहिर और 10 अन्य आरोपियों पर सेक्शन 147,148,153A, 302, 365, 120B, 149, 188 और आईपीसी की धारा 153A के तहत चार्ज लगाए जाते हैं. हुसैन पर तो सेक्शन 505, 109 और आईपीसी की धारा 114 के तहत भी चार्च लगा है.

अब अंकित शर्मा हत्याकांड की जो पुलिस चार्जशीट दायर हुई थी, उसमें इस वारदात के बारे में विस्तार से बताया गया था. चार्जशीट के मुताबिक, आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या 10 लोगों ने मिलकर चांद बाग इलाके में की थी. हत्या के आरोपियों में पार्षद ताहिर हुसैन, हलील सलमान, समीर शामिल थे. इसके अलावा दो कुख्यात बदमाशों नाजिम और कासिम समेत 5 और अन्य आरोपी शामिल थे.

चार्जशीट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि अंकित शर्मा की बॉडी पर कुल 51 चोट के निशान थे. इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी था, जिसके मोबाइल की वॉयस काल को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंटरसेप्ट किया था. इस अहम सबूत की फोरेंसिक जांच में अंकित के सभी आरोपियों का खुलासा हुआ था. वैसे इससे पहले भी कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे में अहम फैसले सुनाए थे.

दिल्ली दंगे में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 9 आरोपियों को दोषी पाया था. यहां तक कहा गया था कि हिंदू समुदाय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के उदेश्य के साथ बवाल काटा गया था. कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया था कि पुलिस द्वारा आरोपियों पर जो आरोप लगाए गए हैं, वो पूरी तरह साबित होते हैं.

असल में रेखा शर्मा नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि तीन साल पहले 24-25 फरवरी को भीड़ ने उनके घर पर हल्ला बोल दिया था. सामान लूटा गया था और ऊपर वाली मंजिल पर जो रूम थे, उनमें आग लगा दी थी. उस वजह से घर को भारी नुकसान हुआ था. अब कोर्ट ने याचिकाकर्ता के दावों को सही माना है और 9 आरोपियों को दोषी पाया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद शोएब, शाहरुख, राशिद, आजाद, अशरफ अली, परवेज, फैजल और रशीद हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि 23 फरवरी 2020 को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों की शुरुआत हुई थी, जो 53 लोगों की मौत के बाद 25 फरवरी को जाकर थमे थे. इन दंगों में पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ था. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली जिले के जाफराबाद, सीलमपुर, भजनपुरा, ज्योति नगर, करावल नगर, खजूरी खास, गोकुलपुरी, दयालपुर और न्यू उस्मानपुर समेत 11 पुलिस स्टेशन के इलाकों में 23 फरवरी के बाद दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...