8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयघबराएं नहीं एहतियात बरतें और बूस्टर खुराक लें...दिल्ली में कोविड के बढ़ते...

घबराएं नहीं एहतियात बरतें और बूस्टर खुराक लें…दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों की सलाह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के बीच, कुछ चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि नया XXB 1.16 स्वरूप मामलों में वृद्धि का कारण हो सकता है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और अगर टीकों की बूस्टर खुराक नहीं ली है तो ले लें। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि हो सकता है कि कई लोगों ने इंफ्लुएंजा वायरस के कारण बुखार और संबंधित बीमारियां होने पर एहतियात के तौर पर कोविड जांच कराई हो, जिसके कारण संक्रमण के मामलों में यह वृद्धि हुई हो।

कोरोना मामलों के साथ बढ़ रहे इंफ्लुएंजा वायरस केस
पिछले एक हफ्ते में, राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कुछ हिस्सों में एच3एन2 इंफ्लुएंजा के मामलों में तेज वृद्धि हुई है। इस बीच दिल्ली में कोविड मामलों में भी वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 150 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 6.66 प्रतिशत रही। इससे एक दिन पहले 117 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 4.95 प्रतिशत रही थी।

‘इंफ्लुएंजा के समान हो गया है कोविड’
मंगलवार के बाद से संक्रमण के मामलों में दोगुनी वृद्धि देखी गई है। मंगलवार को संक्रमण के 83 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 5.83 प्रतिशत रही थी जबकि मौत का एक मामला सामने आया था। दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से संचालित सफदरजंग अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर ने कहा कि कोविड ‘इंफ्लुएंजा के समान’ हो गया है। यह वायरस हर साल रूप बदलकर लोगों को संक्रमित करता है।

उन्होंने कहा, ‘ओमीक्रोन स्वरूप ने 95 प्रतिशत से अधिक आबादी को संक्रमित किया। लोगों ने इसके खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर ली। अगर कोई स्वरूप नया रूप धारण नहीं करता है तो उससे संक्रमण के कम मामले सामने आने की संभावना होती है। एक्सबीबी.1.16 ओमीक्रॉन का एक प्रकार है, जो जापान में उत्पन्न हुआ है और चीन व सिंगापुर में पाया गया है। हो सकता है कि इसके कारण भारत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही हो।’

XXB 1.16 के बेहद संक्रामक होने की आशंका
डॉक्टर ने कहा कि एक्सबीबी.1.16 के बेहद संक्रामक होने की आशंका है। इसके कारण मामलों में वृद्धि होने का अनुमान है। लेकिन इससे अधिक मौतें नहीं होंगी। ज्यादा जांच होने पर ज्यादा मामले सामने आएंगे। हालांकि, डॉ. किशोर ने पुराने रोगों से ग्रस्त लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि उनको अधिक खतरा है। किशोर ने कहा कि उन्हें डर है कि इन मामलों में मृत्यु भी हो सकती है। किशोर ने कहा, ‘जिन लोगों ने टीकों की बूस्टर खुराक नहीं ली है, उन्हें इसे लेना चाहिए, विशेष रूप से उन लोगों को जिनके परिवार में लोग एक से अधिक रोग से पीड़ित हैं।

दिल्ली सरकार के लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, वायरस के नए स्वरूप आते रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन दिल्ली में मौजूदा स्थिति इंफ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि से पैदा हुई है। जो लोग बीमार हो रहे हैं, वे कोविड-19 जांच करवा रहे हैं, इसलिए कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...