8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में H3N2 के बाद अब कोरोना फिर दे रहा टेंशन, 9...

दिल्ली में H3N2 के बाद अब कोरोना फिर दे रहा टेंशन, 9 परसेंट के पार पहुंची पॉजिटिविटी रेट

Published on

नई दिल्ली

राजधानी में इंफ्लूएंजा के बाद अब फिर से कोरोना ने टेंशन बढ़ा दी है। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 153 नए मामले दर्ज किए गए। खास बात है कि इस दौरान पॉजिटिविटी रेटबढ़कर 9.13 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शेयर किए गए आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 4.98 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेटके साथ 139 मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को 6.66 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेटके साथ 152 मामले दर्ज किए गए, जबकि गुरुवार को 4.95 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेटके साथ 117 मामले दर्ज किए गए।

इंफ्लूएंजा के बीच कोरोना की टेंशन
राजधानी में पिछले अक्टूबर में तीन अंकों में मामले दर्ज किए गए थे। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 5.08 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेटके साथ 84 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को 5.83 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेटके साथ 83 मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना के कुल मामले 20 लाख के पार
नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,08,732 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 26,524 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि शनिवार को 1,675 परीक्षण किए गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...