8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनेपाल में छिपा है अमृतपाल सिंह? यहां से किसी और देश ना...

नेपाल में छिपा है अमृतपाल सिंह? यहां से किसी और देश ना भाग पाए, भारत ने चिट्ठी लिख की गुजारिश

Published on

नई दिल्ली

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका है। इस बीच भारत सरकार ने पड़ोसी मुल्क से कहा है कि वह अमृतपाल को किसी भी कीमत पर किसी अन्य देश में ना भागने दे। सरकार ने यह भी कहा कि अगर वह भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश करे, तो उसको गिरफ्तार कर लिया जाए।

सोमवार को नेपाल के न्यूज पेपर काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक दिन पहले ही अमृतपाल सिंह और उसके सहयोग पपलप्रीत की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके एक और सहयोगी को भी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। भारत सरकार के कहने पर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और अमृतपाल से जुड़ी जानकारियां भी एजेंसियों को भेज दी गई हैं।

भारत की नेपाल को चिट्ठी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय उच्चायोग ने शनिवार (25 मार्च, 2023) को वाणिज्य दूतावास सेवा विभाग को पत्र लिखकर सरकारी एजेंसियों से भगोड़े अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। काठमांडू पोस्ट ने इंडियन एंबेसी के लेटर की एक कॉपी का हवाला देते हुए कहा, “अमृतपाल सिंह इस समय नेपाल में छिपा हुआ है। सम्मानित मंत्रालय से अनुरोध है कि वह आप्रवासन विभाग को सूचित करे कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के रास्ते किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाए और अगर वह इस मिशन की सूचना के तहत भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।”

अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि भारत उच्चायोग का लेटर और अमृतपाल सिंह से जुड़ी जानकारियां होटल से लेकर सभी एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दी गई हैं। अमृतपाल के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं। एक अन्य अखबार ने कहा कि नेपाल के गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को भारत की सीमा से लगे इलाके में हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से माय रिपब्लिका अखबार ने कहा कि यह निर्देश भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर दिया गया है और नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र को दो दिनों के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि अमृतपाल पश्चिमी नेपाल के कपिलवस्तु से देश में प्रवेश कर सकता है, ऐसे में सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इन इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में घूम रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...