8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयलौट रहा कोरोना? उत्तर भारत के इस शहर में भीड़भाड़ वाली जगहों...

लौट रहा कोरोना? उत्तर भारत के इस शहर में भीड़भाड़ वाली जगहों और बंद जगहों पर मॉस्क लगाने की सलाह

Published on

चंडीगढ़

देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच चंडीगढ़ ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए लोगों से भीड़भाड़ और बंद जगहों पर मास्क पहनने की अपील की है। पिछले सात दिनों में दर्ज मामलों की औसत संख्या पांच थी और पॉजिटिव रेट 1.39 प्रतिशत थी। अभी 32 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ रोगियों और उनके तीमारदारों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत एहतियात बरतने और मास्क पहनने के लिए कहा गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू से ढकना जरूरी है, इस्तेमाल के तुरंत बाद टिश्यू को बंद डिब्बे में फेंक दें और बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को व्यक्तिगत संपर्क सीमित करना चाहिए और जिन्हें बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर शुरुआती लक्षण दिखाए पड़े तो कोविड-19 की जांच करानी चाहिए।

पिछले 24 घंटे में देश में 1,805 नए कोविड केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कोविड-19 को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,805 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। जबकि कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दैनिक सकारात्मकता दर 3.19 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश में रविवार (26 मार्च, 2023) को लखीमपुर खीरी जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 39 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। एक ही विद्यालय से 39 छात्राओं के संक्रमिक पाए जाने के बाद जिले में हड़कंप मचा गया था। इसके बाद पूरे स्कूल को सील कर दिया गया था। बताया गया कि विद्यालय से 92 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 39 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...