6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरी जान को खतरा है, मुझे बचा लीजिए...अतीक ने लगाई गुहार तो...

मेरी जान को खतरा है, मुझे बचा लीजिए…अतीक ने लगाई गुहार तो SC बोला- हाई कोर्ट जाओ

Published on

प्रयागराज/नई दिल्ली

बाहुबली माफिया अतीक अहमद ने गुजरात की जेल से उत्तर प्रदेश में पेशी पर लाए जाने को लेकर अपनी जान का खतरा जताया। उसकी तरफ से टीम सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई। वकील ने अतीक की जान जाने का खतरा जताते हुए सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई। इस पर कोर्ट ने दो टूक जवाब दे दिया।

अतीक अहमद की तरफ से लगाई गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। वकील ने कोर्ट में कहा कि अतीक की जिंदगी को खतरा है। सीधा और खुला खतरा है। योर लॉर्डशिप मुझे बचा लीजिए। इस पर कोर्ट के जज ने स्पष्ट कहा- यह सुप्रीम कोर्ट का मामला नहीं है। आप हाई कोर्ट जाइए।

वकील ने आगे कहा- इस बीच कुछ सुरक्षा के बंदोबस्त मुहैया कराया जाए। पूछताछ और जांच हो। कुछ भी। इस बात पर जज ने पूछा- क्या आप (अतीक) अभी कस्टडी में हैं। वकील की तरफ से हां में जवाब दिए जाने पर कोर्ट ने कहा- तब तो स्टेट मशीनरी आपका ख्याल रखेगी।

इतना कहकर सुप्रीम कोर्ट के जज ने हाई कोर्ट जाने की छूट का आदेश देते हुए याचिका को खारिज कर दिया। उधर वकील कहते रह गए कि मैं (अतीक) न्यायिक हिरासत में हूं। मेरी जिंदगी दांव पर लगी हुई है। मैं आपकी कृपा पर हूं। मैं केस वापस ले लूंगा। लेकिन जज ने अपना फैसला दे दिया।

गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाए गए अतीक अहमद को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अतीक के साथ ही भाई अशरफ को भी बरेली से लाया गया है। साल 2006 में उमेश पाल की किडनैपिंग केस में यह पेशी हो रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...