6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली भी आया था अमृतपाल सिंह! ताजा सीसीटीवी फुटेज में बिना पगड़ी,...

दिल्ली भी आया था अमृतपाल सिंह! ताजा सीसीटीवी फुटेज में बिना पगड़ी, मास्क लगाए दिखा खालिस्तानी

Published on

नई दिल्ली

अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की घात से बचकर निकल गया और अब अलग-अलग जगहों से उसकी तस्वीरें आ रही हैं। ताजा सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह मास्क लगाए सड़क से गुजरता दिख रहा है। पैदल चल रहे अमृतपाल के सिर पर पगड़ी नहीं दिख रही है और उसके लंबे-लंबे खुले बाल दिख रहे हैं। जांच में पता चला है कि अमृतपाल दिल्ली भी आया था और यह सीसीटीवी फुटेज मधु विहार इलाके का है। यह फुटेज 21 मार्च का है। उसके तीन दिन पहले अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की कार्रवाई से डरकर दुम दबाकर भागा था। अब वो संभवतः नेपाल पहुंच गया है। उधर, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दावा किया है कि उसे अमृतपाल की पाकिस्तानी लिंक का नया सबूत हाथ लगा है।

आईएसआई और विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों की शह पर भारत विरोधी एजेंडे को हवा देने का अभियान शुरू किया था। वह पहले दुबई में नौकरी करता था और अचानक सब छोड़-छाड़कर भारत लौट आया। यहां उसने कुछ समर्थक भी जुटा लिए। उन्हीं में एक दलजीत कलसी का पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के बेटे के साथ करीबी संबंध हैं। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी ने सूत्रों ने के हवाले से यह खबर दी है। कलसी अमृतपाल का फाइनैंसर है। वह दुबई की कंपनी साद बाजवा से जुड़ा था। पता चला है कि कलसी दो महीने के लिए दुबई गया था। उसका दुबई में रहने का प्रबंध खालिस्तानी आतंकी लंदा हरीके (Landa Harike) ने किया था। सूत्रों के मुताबिक, दलजीत कलसी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था, इस बात के पक्के सबूत हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...