6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएक-दूसरे की सीमाओं का सम्‍मान हो, SCO मीटिंग में चीन और पाकिस्‍तान...

एक-दूसरे की सीमाओं का सम्‍मान हो, SCO मीटिंग में चीन और पाकिस्‍तान को सुना रहे NSA अजीत डोभाल

Published on

नई दिल्‍ली

SCO देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक बुधवार से शुरू हुई। पाकिस्‍तान और चीन इसमें वर्चुअली हिस्‍सा ले रहे हैं। बैठक की शुरुआत में NSA अजीत डोभाल ने कहा कि ‘आतंकवाद की कोई भी गतिविधि, चाहे उसके पीछे जो भी वजह हो, की निंदा होनी चाहिए।’ डोभाल ने चीन की विस्‍तारवादी नीति और पाकिस्‍तान की आतंकवाद नर्सरी पर हमला किया। NSA ने कहा कि ‘ किसी भी तरह का आतंकवाद अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरा है। सभी देशों को आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों सहित काउंटर-टेररिज्म प्रोटोकॉल के प्रति अपने दायित्व को पूरा करना है।’ डोभाल ने कहा कि ‘वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य हाल के वर्षों में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन चुनौतियों के प्रभाव से शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है… सदस्य देशों के बीच एक-दूसरे की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सीमाओं का परस्पर सम्मान होना चाहिए।’ उन्‍होंने कहा कि नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में चाबहार को भी शामिल करना चाहिए।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता भारत के पास है। रूस के NSA निकोलाई पत्रुशेव के साथ डोभाल की खास मीटिंग संभव है। चीन और रूस की बढ़ती नजदीकियों से भारत और रूस के रिश्‍ते पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रूस से अहम हथियारों की डिलीवरी में देरी की खबरें हैं। SCO की अगली अहम बैठक सदस्‍य देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच होगी। यह बैठक भी नई दिल्‍ली में आयोजित की जाएगी।

SCO क्या है? कौन-कौन से देश हैं सदस्य?
SCO में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्‍तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा चार ऑब्जर्वर देश- अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया हैं। छह डायलॉग पार्टनर- आर्मीनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...