6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में तेजी से क्यों बढ़ रहे कोरोना के मामले, डॉक्टर्स ने...

देश में तेजी से क्यों बढ़ रहे कोरोना के मामले, डॉक्टर्स ने बताया कितना खतरा

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोना के मामले लगातर बढ़ रहे हैं जिस कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं. भारत में कल मंगलवार को 1573 मामले और आज बुधवार को 2151 नए मामले दर्ज किए गए हैं यानी दैनिक मामलों में 37 प्रतिशत की बढ़त हुई है. देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 11,903 हो गई है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कोविड मामलों की लगातार वृद्धि पर बैठक हुई. इस बैठक में कहा गया, “कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं और वहां कोरोना का स्थानीय प्रसार हो सकता है. ऐसे राज्यों में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट-ट्रैक ट्रीट-टीकाकरण और दिशा-निर्देशों का पालन करने वाली रणनीति को फॉलो करना चाहिए. नए कोरोना को मामलों के साथ इंफ्लूएंजा के मामलों की भी निगरानी करनी चाहिए.”

देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में वृद्धि तो हो ही रही है साथ ही साथ मामूली सर्दी जैसे लक्षणों के साथ फ्लू के मामले भी काफी बढ़ रहे हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि कोरोना इतनी तेजी से पैर क्यों और कैसे पसार रहा है? इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है, यह भी जान लीजिए.

कोरोना के मामले बढ़ने के ये हो सकते हैं कारण
एक्सपर्ट बताते हैं कि देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के पीछे कोरोना का नया सब-वैरिएंट XBB.1.16 हो सकता है और इसके कारण भविष्य में नई लहर की संभावना भी बढ़ सकती है.

गुरुग्राम के सीके बिड़ला हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर एंड पल्मोनोलॉजी के हेड डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर (Dr. Kuldeep Kumar Grover) ने हाल ही में कोविड मामलों में आए उछाल पर बात करते हुए कहा, “कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं. कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है. मौसम बदलने के कारण फ्लू के मामलों में भी वृद्धि हुई है जिसके लक्षण कोरोना जैसे होने के कारण लोग घबरा रहे हैं.”

विशेषज्ञों के अनुसार, नया कोविड वैरिएंट XBB.1.16 कोरोना के मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि चिंता का विषय हो सकता है. इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व संयोजक और बिजनौर के मंगला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कंसल्टेंट, बाल रोग विशेषज्ञ विपिन एम वशिष्ठ (Vipin M Vashishtha) ने ट्वीट किया था, “XBB.1.16, XBB.1.5 से 140 प्रतिशत तेजी से फैल सकता है. यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है और शायद XBB.1.9 वैरिएंट से भी तेज है.”

12 देशों में फैला XBB1.16 वैरिएंट
डॉ. वशिष्ठ के मुताबिक, “XBB1.16 वैरिएंट COVID-19 ओमिक्रॉन वैरिएंट के रिकॉम्बिनेशन XBB वैरिएंट का वंशज है जो XBB.1.5 वैरिएंट की अपेक्षा 140 प्रतिशत तेजी से वृद्धि करता है और इसमें अन्य वैरिएंट की अपेक्षा तीन अतिरिक्त म्यूटेशन E180V, K478R, और S486P भी हैं जो इसे अधिक आक्रामक बना देते हैं. BA.2.75, BA.5, BQs, XBB.1.5 जैसे वैरिएंट के खिलाफ मजबूत इम्यूनिटी को भी XBB.1.16 वैरिएंट चकमा दे सकता है. XBB.1.16 वैरिएंट कम से कम 12 देशों में पाया गया था जिसमें अमेरिका, ब्रुनेई, सिंगापुर, चीन और यूके और भारत भी शामिल है.”

क्या वैक्सीन अभी भी हैं इफेक्टिव?
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बढ़ते मामलों के बीच भारत की काफी बड़ी आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है, ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या वैक्सीन XBB 1.16 वैरिएंट के खिलाफ भी प्रभावी हैं? इस बारे में डॉ. ग्रोवर का कहना है कि भारतीयों में अभी भी कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज मौजूद हैं जिनसे उनकी इम्यूनिटी मजबूत हुई है. इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए सिफारिश की जाती है कि वैक्सीन की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज भी लगवा ली जाए.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...