7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकर्नाटक में BJP को लग सकता है बड़ा झटका...कांग्रेस बना सकती है...

कर्नाटक में BJP को लग सकता है बड़ा झटका…कांग्रेस बना सकती है सरकार

Published on

नई दिल्ली

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. राज्य में चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे. इस घोषणा के साथ ही दक्षिण के इस राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बीच चुनावी जंग का बिगुल बज गया है. जनता दल (सेक्युलर) राज्य में तीसरी प्रमुख पार्टी है.

इसी बीच जनता के मन में क्या है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल में 24 हजार 759 लोगों की राय ली गई है. ओपिनियन पोल कर्नाटक में सभी सीटों पर किया गया है. ओपिनियन पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. इसके अलावा हम आपके लिए कई और एजेंसियों के पोल के नतीजे भी लेकर आए हैं. सबसे पहले आपको एबीपी न्यूज़ सी वोटर के ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं.

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के ओपिनियन पोल में कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलती नजर आ रही हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को 115-127 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 68-80 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि जेडीएस को 23-35 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

कर्नाटक का पोल ऑफ पोल्स
मेटेराइज के पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को 88-98 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 96-106 सीटें, जेडीएस को 23-33 सीटें और अन्य को 2-7 सीटें मिलने का अनुमान है. लोक पोल के सर्वे में कांग्रेस को 116-123 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 77-83, जेडीएस को 21-27 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं.

कांग्रेस बना सकती है सरकार
पॉपुलर पोल्स के सर्वे में कांग्रेस को 82-87 सीटें मिलती दिख रही हैं. बीजेपी को 82-87 सीटें, जेडीएस को 42-45 सीटें और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है. कर्नाटक के पोल ऑफ पोल्स में कांग्रेस को 100-108 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 81-89 सीटें, जेडीएस को 27-35 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...