7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के कई राज्यों में बिन मौसम बरसात क्यों? दिल्ली-NCR में कब...

देश के कई राज्यों में बिन मौसम बरसात क्यों? दिल्ली-NCR में कब तक होगी बारिश

Published on

नई दिल्ली

देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्ली-NCR में गुरुवार तेज बारिश के साथ ओले पड़े। उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसी वजह से तेज आंधी, बारिश के साथ ओले पड़े। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के वक्त तक धूप थी और शाम होते ही मौसम अचानक बदल गया। घने बादल पूरी तरह छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। एक दिन पहले भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। गुरुवार हुई बारिश के बाद अचानक तापमान 33 डिग्री से सीधे 20 डिग्री पर जा पहुंचा। दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा के कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 1 अप्रैल की दोपहर तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। गुरुवार हुई बारिश के बाद कल यानी 31 मार्च को और अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों भी राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में पर्याप्त नमी उपलब्ध है और पिछले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसलिए, इस तरह की गतिविधि के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मार्च के आखिरी दिन के साथ ही 1 अप्रैल को दोपहर तक एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। 2 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा। 2 से 4 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 31 से 32 और न्यूनतम 15 से 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

क्या है पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में कैसे आ रहा बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होना वाला तूफान है जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर पश्चिमी भागों में अचानक सर्दियों में बारिश लाता है। यह बरसात मॉनसून की बरसात से अलग होती है। भारत के संबंध में ये पश्चिम दिशा से आती हैं इसलिए इसका नाम पश्चिमी विक्षोभ पड़ा है। ये अफगानिस्तान,पाकिस्तान और भारत की ओर पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं। मौसम विभाग के अनुसार जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर जाता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...