7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी खराब रहेगा मौसम, दिल्ली...

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी खराब रहेगा मौसम, दिल्ली में भी बूंदाबांदी के आसार

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में अभी अगले 2 दिन हल्की बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 2 से 5 अप्रैल के दौरान तेज हवाएं चलने और आंधी-बारिश का अलर्ट है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर भी बना है. वहीं, एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर है. जिसके असर से मौसमी गतिविधियों में बदलाव और बारिश का सिलसिला जारी है.

राष्ट्रीय राजधानी के मौसम की बात करें तो दिल्ली में बीते सप्ताह से ही मौसम सुहावना है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देश शाम भी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. IMD की मानें तो आज (रविवार), 2 अप्रैल को भी दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार और सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच बहुत हल्की बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है. IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की की संभावना है. बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिन में हुई बारिश की वजह से मौसम में नरमी है. साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही है.

बारिश से फसलों को नुकसान
मार्च की बारिश ने गेहूं की फसल को तो नुकसान पहुंचाया ही है. साथ ही आम की फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के मुताबिक, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण देश में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है.

जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...