10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय7 महीनों में कोरोना के सबसे अधिक मामले, एक्सपर्ट ने कहा- टेंशन...

7 महीनों में कोरोना के सबसे अधिक मामले, एक्सपर्ट ने कहा- टेंशन नहीं बस ये बात मान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कोविड-19 (Covid 19) के मामलों में अचानक तेजी के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि कोविड मामले में वृद्धि को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों ने कहा कि वैसे लोग जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम है उनपर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने और सार्वजनिक समारोहों से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को कोविड के 416 नए मामले दर्ज किए गए, जो सात महीनों में सबसे अधिक है। विभाग के अनुसार दिल्ली में संक्रमण 14.37 प्रतिशत है, जबकि सरकार ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी नहीं किया, गुरुवार को कोविड मरीजों की संख्या 295 थी और संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत थी।

महामारी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने कहा कि संक्रमण और बीमारी के बीच स्पष्ट अंतर है। इसका मतलब है कि लोग परीक्षण करा रहे हैं, लेकिन उनमें कोविड के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने बताया वायरस के नए एक्स बी बी 1.6 वेरिएंट के कारण नए मामलों में वृद्धि हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पिछले चार-पांच दिनों में केवल तीन मौतें हुई हैं।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि हमारे अस्पताल में वर्तमान में आठ मरीज हैं और उनमें से एक वेंटिलेटर सपोर्ट पर है जबकि अन्य ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मरीजों की उम्र 25 वर्ष से 64 वर्ष के बीच है। एक मरीज को छोड़कर सभी को दो टीका लगाया गया है।

भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,824 नए मामले सामने आए, जो बीते छह महीने में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक नए मामले हैं। वहीं, देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के 3,824 नए मरीज मिलने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,22,605 हो गई। वहीं, संक्रमण से पांच और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,881 पर पहुंच गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...