10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरा मन जो चाहे वो पहनूं... दिल्‍ली मेट्रो में उर्फी जावेद जैसी...

मेरा मन जो चाहे वो पहनूं… दिल्‍ली मेट्रो में उर्फी जावेद जैसी ड्रेस में दिखी लड़की आई सामने

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में मिनी स्कर्ट पहनकर यात्रा करने वाली लड़की के ड्रेस पर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस चल रही है। उर्फी जावेद की तरह कपड़े पहनने को लेकर इसके पक्ष और विपक्ष में खूब बातें हो रही है। इस बीच ट्विटर पर भूचाल का कारण बनी लड़की ने सामने आकर अपना पक्ष भी रखा है। रिदम चनाना नामक इस लड़की ने इसे अपनी आजादी से जोड़ा है।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में चनाना ने कहा कि ये मेरी आजादी का मसला है, चाहे मैं जैसे कपड़े पहनूं। चनाना ने कहा, ‘मैं ये पब्लिसिटी या मशहूर होने के लिए नहीं कर रही हूं। लोग क्या कह रहे हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं उर्फी जावेद से भी प्रभावित नहीं हूं। मुझे तो हाल तक ये भी नहीं पता था कि वो कौन हैं, कुछ दिन पहले मेरी दोस्त ने उनकी तस्वीर दिखाई तब पता चला।

चनाना के घरवाले काफी नाराज
हालांकि, चनाना ने कहा कि उसकी पसंद से उसके घरवाले काफी नाराज हैं। उसके पड़ोसी उसे रोज धमकी देते हैं। लेकिन लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं, इसकी मुझे कोई फिक्र नहीं है। चनाना के कपड़ों को लेकर डीएमआरसी ने एक बयान भी जारी किया था और कहा था कि ऐसे कपड़े पहनने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। इस बार में पूछने पर चनाना ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के अंदर तो वीडियोग्राफी पॉलिसी ही नहीं है। डीएमआरसी खुद अपने नियम को ही भूल जा रहा है। अगर उनको मेरे कपड़ों से दिक्कत है तो उनको उन लोगों से भी दिक्कत होनी चाहिए जिन्होंने ये वीडियो शूट किया है।

‘महीनों से पहन रही ऐसे कपड़े’
19 साल की चनाना ने कहा कि उनके पहनने की आदत एक दिन में नहीं आई है बल्कि इसके पीछे लंबी कहानी है। मैं भी एक रूढ़ीवादी परिवार से आती हूं। यहां मुझे अपने मन के काम करने की आजादी नहीं होती है। एक दिन मैंने तय किया कि मैं वही करूंगी जो मेरा मन कहे। मैं ऐसे कपड़ों में कई महीनों से ट्रैवल कर रही हूं। ये ड्रेस तो अभी वायरल हुआ है। मुझे दिल्ली की पिंक लाइन मेट्रो में यात्रा की इजाजत नहीं मिली लेकिन अन्य लाइनों में मुझे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। यह पूछने पर कि ऐसे कपड़े पहनने पर सुरक्षा की चिंता नहीं होती है? चनाना ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई है। हां ये जरूर कि कमेंट और छेड़छाड़ की बातें तो होती हैं लेकिन मैं उसे इग्नोर करती हूं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...