10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 27 अगस्त के बाद सामने आए सबसे अधिक कोरोना के...

दिल्ली में 27 अगस्त के बाद सामने आए सबसे अधिक कोरोना के मामले, टूटा 7 महीने का रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में कोविड के 521 नए केस सामने आए हैं वहीं 216 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस दौरान 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1710 पर पहुंच गई है। बता दें कि पिछले साल 27 अगस्त को अंतिम बार दिल्ली में एक दिन में कोरोना के इतने मामले रिपोर्ट किए गए थे।

पॉजिटिविटी रेट 15.64 प्रतिशत के पार
दिल्ली में कोरोना मामले बढ़ने के बाद दैनिक पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि देखने को मिली है। यह बढ़कर 15.64 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, इस समय 1093 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। वही 96 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में 3331 टेस्ट किए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में 521 कोरोना मरीज सामने आए हैं।

दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी बढ़ रहे मामले
दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नोएडा में मंगलवार को 66 संक्रमित सामने आए हैं। 18 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। वहीं गाजियाबाद की बात करें तो 14 तो वहीं गुरुग्राम में 98 नए मरीज मिले हैं। फरीदाबाद की बात करें तो कोरोना के 42 केस सामने आए। अब शहर में 141 एक्टिव केस हो गए हैं। 08 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं और 133 मरीज़ों होम आइसोलेशन में रखा गया है। पॉजिटिविटी रेट 10.58% पहुंच गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...