10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउम्र की सेंचुरी का क्या है राज? 100 पार करना कोई खेल...

उम्र की सेंचुरी का क्या है राज? 100 पार करना कोई खेल नहीं, रिसर्च में कई चौंकाने वाले सीक्रेट

Published on

नई दिल्‍ली

उम्र को लेकर नई स्‍टडी आई है। इसमें एक बड़ा राजफाश हुआ है। अध्‍ययन में पता चला है कि क्यों कुछ लोग 100 साल से ज्‍यादा उम्र तक जीवित रहते हैं। शोधकर्ताओं ने नई थ्‍योरी देने के लिए पिछले अध्ययनों में जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया है। यह स्‍टडी बॉस्टन यूनिवर्सिटी और टफ्ट्स मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने की है। उन्‍होंने कहा है कि जो लोग 100 साल या उससे ज्‍यादा उम्र तक जीवित रहते हैं, उनमें इम्‍यून सेल्‍स (प्रतिरक्षा कोशिकाएं) का यूनीक कंपोजिशन हो सकता है। यह उन्हें बीमारियों से बचाए रखता है। अध्ययन को पीयर-रिव्यूड जर्नल लैंसेट ईबायोमेडिसिन में पब्लिश किया गया है। पिछले अध्ययनों में कहा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली की काम करने की शक्ति में गिरावट आती है।

कैसे शोधकर्ता न‍िष्‍कर्ष पर पहुंचे?
निष्‍कर्ष तक पहुंचने के लिए शोधकर्ताओं ने खास तरीका अपनाया। उन्‍होंने 100 साल से ऊपर के सात लोगों को सेलेक्‍ट किया। फिर सिंगल सेल सीक्‍वेंसिंग की गई। इसके लिए पेरिफरल ब्‍लड मोनोन्यूक्लियर सेल्‍स में मॉलीक्‍यूल्‍स का आकलन किया गया। ये कोशिकाएं खून में सर्कुलेट होने वाले इम्‍यून सेल्‍स के प्रकार को दिखाती हैं। इम्‍यून कोशिकाएं रोग से उबरने के लिए शरीर में तंत्र विकसित करने में मदद करती हैं। इससे लंबी उम्र को बढ़ावा मिलता है।

उम्र के साथ घटती है इम्‍यून सिस्‍टम की क्षमता
टफ्ट्स मेडिकल सेंटर की प्रमुख ऑथर तान्या कारागियानिस के हवाले से यूएस टुडे ने बताया, ‘हमारा डेटा इस परिकल्पना का समर्थन करता है कि 100 साल से ज्‍यादा जीने वालों में प्रोटेक्‍ट‍िव फैक्‍टर्स होते हैं। ये उन्हें बीमारी से उबरने और अत्यधिक वृद्धावस्था तक पहुंचने में समर्थ बनाते हैं।’

विशेषज्ञ कहते हैं कि उम्र के साथ इम्‍यून सिस्‍टम की संक्रमण से लड़ने की क्षमता घटती जाती है। लेकिन, 100 साल से ज्‍यादा जीने वालों के मामले में यह बात लागू नहीं होती है। हालांकि, वैज्ञानिकों को ज्‍यादा उम्र के लिए जिम्‍मेदार उस यूनीक जेनिटिक कंपोजिशन का पता नहीं चला है। यह प्राकृतिक भी हो सकता है या इसमें कुछ बाहरी फैक्‍टर भी शामिल हो सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...