10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या भारत में आने वाली है कोरोना की नई लहर? एक साल...

क्या भारत में आने वाली है कोरोना की नई लहर? एक साल बाद कई गुना तेज हुई रफ्तार, सरकार अलर्ट

Published on

नई दिल्‍ली

कोरोना ने फिर हड़कंप मचा दिया है। देश में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी आई है। राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ही नहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे भी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कई राज्‍यों में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मास्‍क अनिवार्य कर दिया गया है। इनमें महाराष्‍ट्र और हरियाणा शामिल हैं। एक्‍सपर्ट्स दोबारा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाने की बात करने लगे हैं। केंद्रीय स्‍वाथ्‍य मंत्रालय कोरोना के नए वैरिएंट से सतर्क रहने की पहले ही सलाह दे चुका है। चिंता की बात यह है कि कोरोना से फिर मौत के मामले सामने आने लगे हैं। यह सबकुछ देखकर कई लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा है। क्‍या कोरोना की एक और लहर तो नहीं आने वाली है?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना के 3,038 नए केस सामने आए। इसके बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,29,284 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 पर पहुंच गई है। संक्रमण से दिल्ली और पंजाब में दो-दो और जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद देश में वायरस से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान कर ने पर महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में दो नाम और जुड़े हैं।

मंगलवार को राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए। उन्‍होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। राज्‍य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए थे।

कई जगह मास्‍क पहनना क‍िया गया है जरूरी
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कुछ राज्‍यों ने अपने यहां स्‍वाथ्‍यकर्मियों और कर्मचारियों के लिए मास्‍क पहनना जरूरी कर दिया है। इनमें हरियाणा और महाराष्‍ट्र शामिल हैं। हरियाण के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए और उन जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा, जहां 100 से अधिक लोगों के जमा होने की उम्मीद है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अलग से एक परामर्श जारी किया है। इसमें लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कोविड से जुड़े ‘क्या करें और क्या न करें’ का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। इसमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना और सोशल डिस्‍टेंसिंग भी शामिल हैं।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय जारी कर चुका है वॉर्निंग
महाराष्ट्र में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सतारा जिला प्रशासन ने सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, कॉलेजों और बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। इस आदेश को तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

बीते दिनों केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने भी लोगों को आगाह किया है। उसने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से खतरा तो कम है। लेकिन, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस में म्यूटेशन के कारण नए-नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, नए वैरिएंट से खतरा कम है। इसके कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी कम है। लेकिन, सतर्क रहने की जरूरत है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...