10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे...

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 4,435 नए केस

Published on

नई दिल्ली,

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,435 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही संक्रमण दर 3.38 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर भी 2.79 फीसदी पर पहुंच गई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में 186 फीसदी की उछाल देखी गई है, जोकि बेहद चिंताजनक है. इसके अलावा महाराष्ट्र में मंगलवार को 711 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई. इससे पहले सोमवार को राज्य में कोरोना के 248 नए मरीज मिले थे.

अशोक गहलोत और वसुंधरा कोरोना संक्रमित
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं. दोनों ने ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं. वहीं, वसुंधरा ने अपने ट्वीट में कहा कि वह पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं.

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15.64 फीसदी
वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो मंगलवार को 521 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15.64 फीसदी दर्ज किया गया. इसके साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई. हालांकि दिल्ली में हुई मौत का प्राथमिक कारण कोविड नहीं है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में कहा गया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसमें कोविड के लक्षण थे, लेकिन उसकी मौत COVID की वजह से नहीं हुई. दिल्ली में बीते 24 घंटों में एक्टिव केस 1700 से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ा कोरोना
वहीं छत्तीसगढ़ में बीते मंगलवार को 48 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए और एक मरीज की मौत हुई. राज्य में पॉजिटिविटी रेट 4.92% दर्ज किया गया. कोरोना के मामले 33 जिलों में से सिर्फ 8 जिलों से सामने आए और राज्य के कुल 12 जिलों में कोरोना के एक्टिव मामले हैं.

गर्ल्स होस्टल में कोरोना विस्फोट से हड़कंप
बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना विस्फोट हुआ था, जहां एक साथ 19 संक्रमित मरीज मिले. बताया गया कि गर्ल्स हॉस्टल में एकसाथ 11 छात्राएं कोविड पॉजिटिव निकलीं. जब बाकी छात्राओं की जांच की गई तो 8 और संक्रमित पाई गईं, ऐसे में कुल आंकड़ा 19 पहुंच गया. सभी छात्राओं को छात्रावास में ही क्वारंटाइन सेंटर बनाकर आइसोलेट किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...