18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'पक्का कांग्रेसी हूं लेकिन अब...', पद्म श्री पाने के बाद शाह रशीद...

‘पक्का कांग्रेसी हूं लेकिन अब…’, पद्म श्री पाने के बाद शाह रशीद ने बताई PM मोदी से मुलाकात की कहानी

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस शख्स की हो रही है. वह हैं बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी. उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद कादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बीजेपी सरकार में मुझे कभी यह सम्मान मिलेगा. लेकिन अब उनके इस बयान पर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है.

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने कादरी से जानबूझकर यह बयान दिलवाया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोट बैंक के लिए उन्हें पद्म श्री से नवाजा है. मुस्लिम वोटर्स को खुश करने के लिए कादरी से यह बयान दिलवाया गया है ताकि चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा हो सके.

कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोदी तिवारी ने आरोप लगाया है कि देश में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने की इच्छा लाखों लोग रखते हैं. लेकिन कादरी से यह बयान सुनियोजित तरीके से दिलवाया गया है. इस बयान को सुनियोजित ढंग से दिलवाकर उसे प्रचारित किया जा रहा है. बीजेपी ऐसा अपने फायदे के लिए कर रही है. उन्होंने कहा कि अब चूंकि कर्नाटक चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में मुस्लिम शख्स को पद्म श्री से सम्मानित कर चुनाव में उसका लाभ भुनाने की योजना है और बीजेपी यही कर रही है.

कादरी का पलटवार
जब कादरी से कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के शासन में दस साल कोशिश की. मैंने पांच साल पद्म श्री पुरस्कारों के लिए आवेदन किया. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद जब बीजेपी सरकार आई तो मुझे लगा कि यह पार्टी तो मुस्लिमों को कुछ नहीं देती इसलिए मैंने अप्लाई करना छोड़ दिया. लेकिन प्रधानमंत्री ने मुझे गलत साबित किया. मुझे मुस्लिम होने के बावजूद चुना गया. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं.

प्रमोद तिवारी के बयान पर कादरी ने कहा कि वो गलत बोल रहे हैं. नेताओं का काम ही है एक-दूसरे को लड़वाना. मैंने प्रधानमंत्री मोदी से अपने दिल की बता कही. जो मैंने इतने सालों में महसूस किया. मैंने उनके साथ साझा किया. मेरे दिल में जो भी था, मैंने उनके सामने बोल दिया. मुझे 25 जनवरी को पता चला था कि मुझे पद्म श्री के लिए चुन लिया गया है. मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि मुझे बीजेपी शासन में यह पुरस्कार मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने मुझे गलत साबित कर दिया.

मैं पक्का कांग्रेसी हूं लेकिन अब बीजेपी का कर्ज उतारूंगा
देश में मुस्लिमों के साथ बीजेपी के समीकरण के बारे में पूछने पर कादरी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के सामने सिर्फ अपनी बात रखी है. मैंने पूरे मुसलमानों का ठेका नहीं ले रखा है. मैं शुरू से पक्का कांग्रेसी हूं. हमेशा कांग्रेस को ही वोट देता था. लेकिन अब कर्नाटक में चुनाव होने जा रहे हैं. इस बार मैं बीजेपी को ही वोट करूंगा और उनका हक अदा करूंगा.

कादरी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए कादरी ने कहा कि मुझे 25 जनवरी को पता चला था कि मुझे पद्म श्री के लिए चुना गया है. पद्म श्री अवॉर्ड के चयन की प्रक्रिया छह महीने पहले शुरू हो जाती है. लेकिन कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान हाल फिलहाल में हुआ है. जिनको राजनीति करनी है, वे करेंगे.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...