18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसट्टेबाजी और बेटिंग वाले ऑनलाइन गेम्स पर चली तलवार, सरकार ने जारी...

सट्टेबाजी और बेटिंग वाले ऑनलाइन गेम्स पर चली तलवार, सरकार ने जारी किये नए नियम, अब नहीं मिलेगी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

अब आप सट्टेबाजी और दांव लगाने से जुड़े ऑनलाइन गेम नहीं खेल पाएंगे। सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम जारी कर इस तरह के गेम्स को प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार ने सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विज्ञापनों के खिलाफ भी परामर्शी चेतावनी जारी की है। इसमें सट्टेबाजी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा ना देने की सलाह दी गई है। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सेल्फ रेगुलेटेड ऑर्गेनाइजेशंस (SRO) का एक प्रारूप भी जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई एसआरओ बनाए जाएंगे। इनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हालांकि, इनमें सिर्फ इंडस्ट्री के ही प्रतिनिधि नहीं होंगे।’

सट्टेबाजी वाले गेम्स को नहीं मिलेगी मंजूरी
चंद्रशेखर ने कहा, ‘हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं, जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को एसआरओ की तरफ से अनुमति दी जा सकती है। एसआरओ भी कई संख्या में होंगे।’ ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा।

स्टार्टअप्स के लिए है गेमिंग इंडस्ट्री में बड़े मौके
चंद्रशेखर ने कहा, ‘स्टार्टअप्स के लिए ऑनलाइन गेमिंग काफी बड़ी अपॉर्च्युनिटी के रूप में सामने आया है। वहीं, इनकी अनुमति के बारे में एक अस्पष्टता थी। नए नियमों से यह दूर होगी।’ ‘ऑनलाइन रियल मनी गेम’ ऐसे ऑनलाइन गेम्स से है जहां यूजर जमा की गई राशि पर जीत की उम्मीद के साथ नकदी जमा करता है।

ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने किया स्वागत
नई ऑनलाइन गेमिंग नियमों का स्वागत करते हुए ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन के सीईओ, रोलैंड लैंडर्स ने कहा, ‘देश में ऑनलाइन गेमिंग के लिए सबसे पुराने, सबसे बड़े और सबसे डायवर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन के रूप में हम ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेटेड करने के लिए आए संशोधित नियमों का स्वागत करते हैं। यह गेमर्स और ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। हमारा मानना है कि यह ऑनलाइन गेमिंग के रेगुलेशन के लिए एक निर्णायक और पहला कदम है। यह इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करेगा।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...