18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली मेट्रो में अजीब कपड़े पहन विवादों में रिदम चन्ना, खुद बताया...

दिल्ली मेट्रो में अजीब कपड़े पहन विवादों में रिदम चन्ना, खुद बताया कौन करता है उनकी ड्रेस डिजाइन

Published on

दिल्ली मेट्रो में ब्रा और छोटी स्कर्ट पहनकर नजर आई रिदम चन्ना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। उनके कपड़ों पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं, कुछ यूज़र्स ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत बात है कि वह किस तरह के कपड़े पहने। इस बीच कुछ लोगों ने सवाल किया कि ऐसे अतरंगी कपड़े रिदम चन्ना के लिए कौन डिजाइन करता है।

रिदम चन्ना ने कही बात
रिदम चन्ना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन सभी के लिए जो यह पूछ रहे हैं कि मैं अपने आउटफिट्स कहां से खरीदती हूं तो उन्हें मैं बता दूं कि अपने आउटफिट का हर एक इंच मैं खुद डिजाइन करती हूं। मजे की बात ये है कि इन्हें डिजाइन करने में मशीन की भी जरूरत नहीं है। बता दें कि मेट्रो में फोटो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके अब 24 हजार से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं।

उर्फी जावेद पर रिदम चन्ना ने कही थी यह बात
रिदम चन्ना ने उर्फी जावेद से तुलना किये जाने पर कहा था कि मैं ये पब्लिसिटी या मशहूर होने के लिए नहीं कर रही हूं। लोग क्या कह रहे हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं उर्फी जावेद से भी प्रभावित नहीं हूं। मुझे तो हाल तक ये भी नहीं पता था कि वो कौन हैं, कुछ दिन पहले मेरी दोस्त ने उनकी तस्वीर दिखाई तब पता चला।

रिदम चन्ना ने कहा- रुढ़िवादी है मेरा परिवार
बिकिनी गर्ल ने मीडिया से अपने परिवार को लेकर कहा कि ये चॉइस एक दिन में नहीं बनती है। यह एक प्रक्रिया है। मैं भी एक रुढ़िवादी परिवार से आती हूं, जहां मुझे भी वो सब करने की आजादी नहीं है जो मैं करना चाहती हूं इसलिए एक दिन मैंने फैसला किया कि अपने मन का करूंगी। बता दें कि 19 साल की रिदम एक्टिंग स्कूल में एक कोर्स भी कर रही हैं और उन्हें यकीन है कि वह एक सफल मॉडल बनने की राह पर हैं।

रिदम चन्ना ने कहना है कि उनके कपड़ों पर कई तरह के सवाल किये जाते है लेकिन उन्हें इन बातों से फ़र्क़ नहीं पड़ता है। रिदम का कहना है कि वो अपनी मर्जी से और अपने पसंद के कपड़े पहनती हैं। वो वायरल होने के लिए ऐसा नहीं करतीं। उन्होंने खुद भी इस बात की जानकारी दी है कि उनके परिवार के लोग और उनके पड़ोसी उन्हें पसंद नहीं करते क्योंकि वो अपनी मर्जी से छोटे कपड़े पहनती हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...