18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के रोहणी जेल से चल रहा था महाठग सुकेश की ठगी...

दिल्ली के रोहणी जेल से चल रहा था महाठग सुकेश की ठगी का खेल, जेल अधिकारियों को एशो-आराम देने के बदले मिलते थे करोडों रुप

Published on

नई दिल्ली

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की ठगी का रैकेट चला रहा था। इस बार ठगी का यह खेल दिल्ली की रोहणी जेल से चल रहा था। सुकेश के साथ इस खेल में जेल के 3 अधिकारी भी शामिल थे। महाठग सुकेश जेल अधिकारियों को हर महीने इसके लिए करोड़ों रुपये भी दे रहा था। इस भेद के खुलने के बाद अब सुकेश के साथ भी जेल अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं। ये तीनों अधिकारी सुकेश को एशो-आराम की सारी चीजें मुहैया कराते थे और इसल एवज में उन्हें महाठग करोडों रुपये देता था।

साल 2020-21 का है मामला
महाठग सुकेश से जुड़ा यह मामला साल 2020-21 का है। तब सुकेश दिल्ली की रोहणी जेल में बंद था। रोहिणी जेल नंबर 10 में उस वक्त तीनों जेल अधिकारी तैनात थे। सुकेश को जेल के अंदर एशो-आराम में कोई कमी न हो इसके लिए जेल अधिकारियों से पहले ही बात हो चुकी थी। महाठग सुकेश खुद को मिलने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करता था। सुकेश बकायदा सुविधाओं के लिए जेल अधिकारियों को रिश्वत देता था। हालांकि बाद में तीनों जेल अधिकारी इस समय न्यायिक हिरासत के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें इसी साल 7 फरवरी को पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। जेल अधिकारियों का नाम सुंदर बोरा, रोहणी जेल के तत्कालीन अधीक्षक, महेंद्र प्रसाद सुंदरीयाल, रोहणी जेल के तत्कालीन उप अधीक्षक और धर्म सिंह मीणा, रोहणी जेल के तत्कालीन सहायक अधीक्षक।

किस अधिकारी को कितने पैसे, ऐशो-आराम में ये चीजें
सुकेश तीनों अधिकारियों को अलग-अलग रिश्वत देता था। रोहणी जेल के तत्कालीन अधीक्षक सुंदर बोरा को 1.5 करोड़ रुपये दिए थे वहीं महेंद्र प्रसाद को 25 लाख रुपये दिए थे। जेल के डीजी को हर महीने करीब 2 करोड़ रुपये देने की बात सुकेश ने कबूली थी। एशो-आराम की बात करें तो सुकेश को जेल अधिकारी आईफोन 12 प्रो, एयरटेल की सिम कार्ड, जेल में अलग बैरक दी गई थी। कोरोना काल में भी उसे अलग बैरक उपलब्ध कराई गई थी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...