18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली मेट्रो में कपल के Kiss करने पर भड़के लोग, बोले- पब्लिक...

दिल्ली मेट्रो में कपल के Kiss करने पर भड़के लोग, बोले- पब्लिक प्लेस में ही क्यों…

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली मेट्रो में ‘प्यार का इजहार’ कोई नई बात नहीं है. जगह-जगह कपल एक दूसरे को बाहों में लिए दिख जाएंगे. कई बार तो मेट्रो के भीतर भी खुलेआम रोमांस होता है. ये चीजें कुछ लोगों को तो ठीक लगती हैं, लेकिन कुछ को खटकती हैं. रोमांस से याद आया… इस वक्त एक कपल के Kiss वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इनके खुलेआम प्यार के इजहार का विरोध तो हुआ कि ये सब पब्लिक प्लेस में ही क्यों हो रहा है? तो वहीं कुछ लोग सपोर्ट में भी बहुत लोग उतरे हैं.

इनके सपोर्ट में उतरे लोगों का कहना है कि किसी से बिना पूछे उनके प्राइवेट मूमेंट को रिकॉर्ड करना गलत है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सब भारत में नॉर्मलाइज किया जाना चाहिए. ये कपल आपस में किस कर रहा है और इससे किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंच रहा.

कपल के सपोर्ट में उतरे लोग?
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हाल में ही ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो में किस करने वाले कपल का वीडियो शेयर किया गया है. इसे सांस्कृतिक नरसंहार की घटना बताया जा रहा है. जब मैं पहली बार यूरोप गया था, तब मुझे खुलेआम प्यार का इजहार करने वाले लोगों को देखकर खुशी हुई, इसका गवाह बनना मेरी पसंदीदा चीज बन गई.’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दिल्ली मेट्रो में लोग रोजाना किस करेंगे, ताकि जो देखने लायक नहीं है, वो फैशन से बाहर हो जाए. अपने काम से काम रखें.’तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘केवल दिल्ली मेट्रो ही क्यों? इसे अब भारत की सभी मेट्रो (सीटीज) में अच्छी तरह से स्वीकार किया जाना चाहिए. ये 2023 है, हम एक ग्लोबल एनवायरनमेंट में रहते हैं. हमें दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह किस और एक-दूजे को बाहों में भरने से जुड़ी पुरानी मानसिकता को दूर करने की जरूरत है.’

चौथे यूजर का कहना है, ‘जब लोग ट्रेन में किस करते हैं तो दिल्ली मेट्रो के यात्री गुस्सा क्यों हो जाते हैं? मुंबई आकर देखो. आप कपल्स को हर जगह किस करते हुए देख सकते हैं और दूसरे ज्यादातर लोग अपने काम से काम रखते हैं.’ इन्हें कई और लोगों ने भी सपोर्ट किया है. लोगों का कहना है कि यह 2023 चल रहा है और वक्त के साथ सभी को खुले दिमाग से प्यार का इजहार स्वीकार करना चाहिए.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...