18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमहंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने वाले प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसेगी दिल्ली...

महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने वाले प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसेगी दिल्ली सरकार

Published on

नई दिल्ली,

महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने वाले दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की खैर नहीं. दिल्ली सरकार ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूल सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए मिले हैं.

दरअसल, दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के कुछ पैरेंट्स की शिकायत के बाद शिक्षा मंत्री आतिशी ने सख्त कार्रवाई की बात कही. पैरेंट्स ने दिल्ली सरकार को कुछ प्राइवेट स्कूलों में महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने की शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( ने अधिकारियों को दिए ऐसे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.

वहीं शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस का उल्लघंन करते हुए कुछ प्राइवेट स्कूल महंगी किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने को लेकर परेशान कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए, कुछ प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स को महंगी किताबें और यूनिफार्म खरीदने पर बाध्य कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर अधिकारियों को ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा है.’

शिक्षा निदेशालय ने भी माना है कि कई कुछ प्राइवेट स्कूल सरकारी गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं. पिछले महीने निदेशालय ने इसे लेकर एक आदेश जारी कर प्राइवेट स्कूलों को आगाह भी किया था. प्राइवेट स्कूल ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा था कि स्कूलों को शिक्षा निदेशालय के नियम के तहत हर क्लास की किताबों और लिखने की साम्रगी की लिस्ट वेबसाइट में देनी चाहिए. यूनिफॉर्म को लेकर भी ब्यौरा देना चाहिए. स्कूल को कम से कम पांच वेंडर/दुकानों के पते और फोन नंबर की लिस्ट लगानी चाहिए, जहां से लोग किताबें, कॉपी, यूनिफॉर्म खरीद सकें.

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...