8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल'ढंग के कपड़े न पहनने वाली लड़कियां लगती हैं शूर्पणखा, भगवान कसम...'-...

‘ढंग के कपड़े न पहनने वाली लड़कियां लगती हैं शूर्पणखा, भगवान कसम…’- बोले कैलाश विजयवर्गीय

Published on

इंदौर ,

इंदौर में बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने युवतियों के कपड़े पर सवाल उठाए और कहा कि लड़कियों को अच्छे कपड़े पहनने चाहिए, नहीं तो वे शूर्पणखा की तरह दिखती हैं. विजयवर्गीय ने यह बयान हनुमान जयंती पर जैन समाज के एक कार्यक्रम के दौरान दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “महिलाओं को हम देवियां कहते हैं. मगर, उनमें देवी का स्वरूप नहीं दिखता, बल्कि शूर्पणखा जैसी दिखती हैं. मैं हनुमान जंयती पर झूठ नहीं बोलूंगा. रात को जब निकलता हूं, तो लड़कों को नशे में देखता हूं तो ऐसा लगता है गाड़ी से उतरकर इनके चार-पांच धर दूं, भगवान कसम हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोल रहा हूं.”

भगवान ने लड़कियों को कितना सुंदर शरीर दिया है
सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है. जरा अच्छे कपड़े पहनों यार. विजयवर्गीय के इस विवादित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

इसके अलावा बीजेपी के महासचिव ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को संस्कार देना चाहिए. शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरुरी हैं. हमें अपने माता-पिता को खाने से पहले रामायण की चौपाई सुनानी पड़ती थीं. तब खाने के लिए भोजन मिलता था. तभी तो हम सुधर गए नहीं तो नंदा नगर में कही घूमते रहते है. वहां तो पहले ऑटो भी नहीं जाता था, अब बड़ा मार्केट है.

गुरुवार को सराफा चौपाटी गए थे कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार रात को सराफा चौपाटी गए थे. वहां उन्होंने सराफा चौपाटी पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इसकी फोटो खुद कैलाश विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...