18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या महिलाओं के साथ भेदभाव करती है धारा 64? क्यों बदलाव लाना...

क्या महिलाओं के साथ भेदभाव करती है धारा 64? क्यों बदलाव लाना चाहती है सरकार

Published on

नई दिल्ली,

सरकार भारतीय दण्ड संहिता यानी आईपीसी और आपराधिक प्रक्रिया संहिता यानी सीआरपीसी में बदलाव पर विचार कर रही है. इस बाबत केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया है. सरकार ने कोर्ट को बताया है कि इस बदलाव के संबंध में विधि और न्यायशास्त्र के विशेषज्ञों से सलाह मशविरा भी किया है. हलफनामे के बारे में अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की खंडपीठ के समक्ष कहा कि मैंने भी व्यक्तिगत रूप से सरकार से इसके लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है. इस कवायद में देशद्रोह कानून भी शामिल है.

क्या है कानून की धारा 64?
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ के सामने जब सीआरपीसी की धारा 64 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू हुई तो अटॉर्नी जनरल ने ये दलील दी. धारा 64 किसी समन की तामील के सिलसिले में किसी महिला को समन स्वीकार करने से निषिद्ध करती है यानी रोकती है. उसका सीधा अर्थ है कि कानून महिला के साथ भेद भाव करता है. यानी जिसके नाम समन आया हो उसके परिवार की कोई भी महिला उसे स्वीकार नहीं कर सकती. कानून की धारा 64 महिला को समन स्वीकार करने में अक्षम बताती है. चीफ जस्टिस ने पूछा भी कि इस मामले में देशद्रोह के प्रावधानों का क्या संबंध है?

जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी अगली सुनवाई
तब अटॉर्नी जनरल ने कहा कि सरकार सीआरपीसी और आईपीसी के ही कई गैर जरूरी प्रावधानों में संशोधन पर सक्रियता से विचार कर रही है. लिहाजा उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की कि इस मामले की सुनवाई संसद के मानसून सत्र के बाद सूचीबद्ध की जाए. इसके बाद पीठ ने कहा कि हमें सूचित किया गया है कि सीआरपीसी और आईपीसी में संशोधन पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है. अदालत ने कुश कालरा की ओर से दायर जनहित याचिका पर अगली सुनवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह में करने का फैसला किया. वैसे कुश कालरा बनाम भारत सरकार मामले में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पीठ ने केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय को नोटिस जारी कर सीआरपीसी के इस भेदभावकारी प्रावधान के मुद्दे पर नोटिस जारी जवाब मांगा था. ये प्रावधान महिलाओं को समानता के अधिकार से वंचित करता है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...