16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण सिंह के खिलाफ फिर प्रदर्शन करेंगे बजरंग पूनिया, कहा- कोर्ट भी...

बृजभूषण सिंह के खिलाफ फिर प्रदर्शन करेंगे बजरंग पूनिया, कहा- कोर्ट भी जाएंगे

Published on

नई दिल्ली,

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय कुश्ती महासंघ) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर बीते दिनों महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. अब इसको लेकर एक बार फिर रेसलर बजरंग पूनिया ने मोर्चा खोल दिया है.टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर फिर विरोध करेंगे और कोर्ट भी जाएंगे. बता दें कि बृजभूषण सिंह को लेकर खिलाड़ियों ने जंतर मंतर प्रदर्शन भी किया था. पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी गई थी. पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, हम यहां खेलने आए हैं. वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं.

विनेश फोगाट का कहना था कि घायल होने पर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है. नेशनल ना खेलने की बात करते हैं. विनेश ने रोते हुए कहा कि अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का बोला था. फेडरेशन ने मुझे मेंटली टॉर्चर किया. मैं इसके बाद सुसाइड करने की सोच रही थी.बजरंग पूनिया ने कहा था कि महासंघ द्वारा हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. फेडरेशन द्वारा एक दिन पहले ही नियम बना लिए जाते हैं. सारी भूमिका प्रेसिडेंट निभा रहे हैं. प्रेसिडेंट हमसे गाली-गलौज करते हैं. प्लेयर्स को थप्पड़ मार दिया था.

बृजभूषण सिंह ने दी थी सफाई
वहीं, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खिलाड़ियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि मैंने किसी खिलाड़ी का उत्पीड़न नहीं किया है. यौन शोषण के आरोप पर उन्होंने पूछा था- मैंने किसका किया? खिलाड़ियों के शोषण के आरोप गलत हैं. जिसका आरोप है, उसे सामने आना चाहिए. कुछ पहलवान ट्रायल देना नहीं चाहते थे. अगर कुछ दिक्कत थी तो 10 साल से क्या कर रहे थे. ओलंपिक के लिए हमने नियम बनाए हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...