9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयगुटखा, पान मसाला, सिगरेट... दिल्‍ली में तंबाकू उत्‍पादों पर बैन का आदेश...

गुटखा, पान मसाला, सिगरेट… दिल्‍ली में तंबाकू उत्‍पादों पर बैन का आदेश बरकरार

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में गुटखा, पान मसाला और फ्लेवर्ड तंबाकू पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में तंबाकू, पान मसाला, गुटखा और इसी तरह के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगाने वाली अधिसूचना को बरकरार रखा है.

बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्रों में तंबाकू के इस्तेमाल पर पहले से रोक है. इसक लिए केंद्र सरकार साल 2003 में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार और वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम (COTPA) लाई थी. इसके तहत सार्वजनिक स्थानों जैसे अस्पताल, संस्थान, सार्वजनिक दफ्तरों, ऑफिसों में तंबाकू के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है. इसका उल्लंघन करने पर 200 रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान है.

राजधानी में कई ऐसे संस्थान हैं, जहां पहले इस तंबाकू उत्पादों पर रोक है. इसमें दिल्ली एवं देश का जाना माना AIIMS भी शामिल है. बीते साल दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस यानी एम्स (AIIMS) को ‘तंबाकू फ्री जोन’ घोषित कर दिया गया था.

एम्स में बीड़ी, गुटखा, सिगरेट का सेवन करते पाए जाने पर जुर्माने का प्रवधान है. यह नियम यहां के डॉक्टर, कर्मचारी, सिक्योरिटी स्टॉफ, मरीज और उनके साथ आने वाले परिजनों पर भी लागू है. AIIMS ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया था.

इसमें धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पाद का इस्तेमाल न करने को लेकर सलाह दी गई. इसमें कहा गया कि अस्पताल परिसर मे अगर कोई मरीज या उसके साथ आए परिजन धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पाद का सेवन करता पाया गया, तो उस पर 200 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...