9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपॉजिटिविटी @26%, दिल्‍ली में कोरोना केस अभी और बढ़ेंगे! मास्‍क पहनिए बचे...

पॉजिटिविटी @26%, दिल्‍ली में कोरोना केस अभी और बढ़ेंगे! मास्‍क पहनिए बचे रहेंगे

Published on

दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण की दर लाल निशान से ऊपर चल रही है। डेली पॉजिटिविटी रेट 26% से ज्यादा है। दिल्‍ली का हर जिला रेड जोन में है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चेताया है कि दिल्‍ली में कोरोना के मामले अभी और बढ़ेंगे। उन्होंने ऐसे लोगों से मास्‍क पहनने की अपील की है जिन्हें फ्लू जैसे लक्षण (सर्दी, जुकाम, बुखार आदि) हैं। भारद्वाज ने कहा कि तबीयत ठीक न लगे तो पब्लिक प्लेस अवॉइड करें। दिल्‍ली में मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया गया है, सरकार अभी ‘वेट एंड वॉच’ के मूड में है। हालांकि, पड़ोसी हरियाणा समेत कई राज्यों ने पब्लिक प्‍लेसेज पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। भारद्वाज ने कहा कि दिल्‍ली सरकार अभी जनता ने बेवजह खौफ पैदा नहीं करना चाहती। अगर केंद्र सरकार मास्‍क को लेकर कोई गाइडलाइन जारी करती है तो उसे दिल्‍ली में भी फॉलो किया जाएगा। दिल्‍ली में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें दिल्‍ली में कोविड-19 से जुड़ा हर अपडेट।

कोरोना से दिल्‍ली के हर जिले की हालत खराब
दिल्‍ली के हर जिले में कोविड पॉजिटिविटी रेट 10% से ऊपर चल रहा है। सबसे बुरा हाल पूर्वी दिल्‍ली का है जहां हर तीन में से एक सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। साउथ दिल्‍ली, नॉर्थ वेस्‍ट दिल्‍ली और सेंट्रल दिल्‍ली में भी पॉजिटिविटी रेट 20% के पार जा चुका है। दिल्‍ली में अभी रोज करीब 3,000 टेस्‍ट हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर टेस्‍ट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि अभी रैंडम टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश नहीं मिले हैं।

‘दिल्ली में आने वाले दिनों में कोविड केस बढ़ने की आशंका’
मेरा मानना है कि अब कुछ दिन दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ेंगे। दिल्ली घनी आबादी वाला शहर है। मामले बढ़ेंगे और बहुत से लोगों में बुखार और खांसी से फ्लू, इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखेंगे, लेकिन वे ठीक हो जाएंगे। ऐसे लक्षण वाले लोगों को सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाना चाहिए। अगर किसी को ऐसी जगहों पर जाना ही पड़ता है तो मास्क पहनकर ही निकलें। जो बीमार हैं, जिन लोगों की इम्यूनिटी कम है, वे लोग कम से कम घर से बाहर निकलें और भीड़ वाली जगहों पर ना जाएं।
सौरभ भारद्वाज, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

सर्दी-खांसी हो तो मास्‍क पहनें
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोगों से अपील की कि जिन्हें फ्लू जैसे लक्षण बुखार, खांसी है, वे लोग घर से बाहर ना निकलें। उन्होंने ऐसे लोगों से मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर ना जाने की सलाह दी। दिल्ली में रविवार को कोविड के 699 मामले और चार लोगों की मौत सामने आई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रविवार को दर्ज की गई तीन मौतें अलग-अलग बीमारियों की वजह से हुई हैं, उनका कोविड पॉजिटिव होना महज एक संयोग है। एक मौत की वजह कोविड बताई गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

अस्पतालों में तैयारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम 26 मार्च को पहले ही अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर चुके हैं, जिसके नतीजे हमने केंद्र सरकार को भेज दिए थे। केंद्र सरकार के कहने पर हम फिर से मॉक ड्रिल करेंगे। अस्पतालों में कोविड बेड, ऑक्सिजन बेड, आईसीयू बेड या वेंटिलेटर बेड जो भी हैं, लगभग 1.5-2% ही भरे हैं, 98% बेड खाली हैं। उन्होंने कहा, किसी भी स्थिति के लिए दिल्ली सरकार तैयार है, हेल्थ विभाग हाई अलर्ट पर है। मगर विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेव आएगी और निकल जाएगी।

भारद्वाज ने कहा, संक्रमित पाए गए सभी नमूनों की हम जीनोम सीक्वेंसिंग भी करवा रहे हैं। अब तक हमने देखा है कि सैंपल या तो XBB.1.6 या इसके सब-वेरिएंट हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि मामले बढ़ते हैं, एक स्तर पर पहुंचते हैं और फिर घटने लगते हैं।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...