9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय12 दिन में 15 मौतें, आज तो 980 केस, दिल्ली में कोरोना...

12 दिन में 15 मौतें, आज तो 980 केस, दिल्ली में कोरोना की रफ्तार सच में डराने लगी

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 980 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमण दर 25.98 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना की इस पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि हर चार में से एक व्यक्ति जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में पिछले 12 दिनों में कोरोना वायरस से संबंधित 15 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कर्मचारियों की उपलब्धता और तैयारियों का पता लगाना था। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 699 नये मामले सामने आए जबकि चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं सोमवार को कोविड-19 के 484 मामले आये और इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई। दिल्ली में सोमवार को संक्रमण की दर 26.58 फीसदी थी।

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सुरेश कुमार ने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में केवल 10 मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि कोविड-19 के मरीजों के लिए रिजर्व 440 बेड खाली हैं।

सुरेश कुमार ने हाल ही में कोविड-19 से संबंधित मौतों को लेकर कहा कि जिन लोगों को तपेदिक, कैंसर, फेफड़ों की पुरानी बीमारी आदि जैसी गंभीर बीमारियां थीं, वे ही संक्रमण के शिकार हुए। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी मामले सामने आएंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...