7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयइंसानों का खात्मा, दुनिया पर कब्जा और फिर... सामने आया AI का...

इंसानों का खात्मा, दुनिया पर कब्जा और फिर… सामने आया AI का शैतानी रूप

Published on

नई दिल्ली,

OpenAI ने पिछले साल के अंत में AI पावर्ड ChatGPT लॉन्च किया है. लॉन्च के बाद से ही ये चैटबॉट चर्चा में बना हुआ है. सिर्फ एक चैटबॉट ही नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही है. हर दिन इंटरनेट पर कोई नया चैटबॉट दस्तक दे रहा है या फिर सोशल मीडिया पर किसी नई थ्योरी पर चर्चा हो रही है.अब तक इंट्रोड्यूस हुए ज्यादातर चैटबॉट्स वैल्यू एडिशन वाले या फिर इंसानों के काम को आसान बनाने वाले हैं. कुछ में आपको सर्च का ऑप्शन मिलता है, तो कुछ ऑफिस टास्क को आसान बनाते हैं.

कुल मिलाकर पिछले तीन-चार महीनों से AI बॉट्स चर्चा में बने हुए हैं. इन AI बॉट्स के कई फायदे लोगों को दिख रहे हैं, लेकिन इसके कई नुकसान पर भी चर्चा हो रही है. कई रिपोर्ट्स में AI बॉट्स की वजह से लोगों की नौकरी जाने का खतरा बताया गया है, तो कुछ इन्हें इंसानियत के लिए रिस्क मान रहे हैं.

हाल में एक नया चैटबॉट सामने आया है, जिसे लाइमलाइट निगेटिव होने की वजह से मिली है. AI पावर्ड इस चैटबॉट का नाम ChaosGPT है, जो इंसानों को लेकर अपने इरादे और दुनिया पर कब्जे की बात कर रहा है. इस बॉट ने अपने ईविल प्लान की जानकारी ट्वीट्स और YouTube Videos के जरिए दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस चैटबॉट को OpenAI के Auto-GPT की मदद से तैयार किया गया है. ये एक ओपन सोर्स एप्लिकेशन है, जो OpenAI के लेटेस्ट लैंग्वेज मॉड्यूल GPT-4 पर बेस्ड है.

क्या है ChaosGPT?
Sci-Fi फिल्मों में आपने AI सुपरविलेन को देखा होगा, ये चैटबॉट खुद को वैसा ही पोज कर रहा है. इसकी शुरुआत एक ट्विटर अकाउंट से होती है, जो ChaosGPT का बताया जा रहा है. इस अकाउंट के जरिए कई लिंक्स और वीडियोज पोस्ट किए गए हैं, जिसमें चैटबॉट का मेनिफेस्टो दिखाया गया है.

इस मेनिफेस्टो में चैटबॉट ने इंसानों को पूरी तरह से खत्म करने और दुनिया पर राज करने की बात कही है. इसके YouTube अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में चैटबॉट को अनजान यूजर्स के साथ इंट्रैक्ट करते हुए देखा जा सकता है. इसकी शुरुआत Continuous mode: Enabled से होती है.

क्या चाहता है ChaosGPT?
बॉट ने खुद को डिस्ट्रक्टिव, पावर हंगरी, मैन्युपुलेटिव बताया है. उसने अपनी लिस्ट में 5 टार्गेट रखे हैं. पहला उद्देश्य इंसानों को खत्म करना है. दूसरा उद्देश्य ग्लोबल डोमेनिंस स्थापित करना है. AI का तीसरा कदम अराजकता और विनाश करना होगा. इसके बाद वो बचे हुए लोगों को मैन्युपुलेशन से कंट्रोल करना चाहता है और अंत में अमरता हासिल करना चाहता है.

AI यूजर्स के साथ बातचीत में इंसानों के पास मौजूद सबसे खतरनाक हथियार के बारे में पूछ रहा है. एक अन्य ट्विटर थ्रेड में AI ने Tsar Bomba को सबसे ताकतवर न्यूक्लियर डिवाइस बताया है. बॉट कहता है, ‘क्या होगा अगर ये हथियार मेरे हाथ आ जाएगा?’हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि बॉट द्वारा कही जा रही बातें सच में उसका उद्देश्य है या फिर किसी की शरारत है. एक्सपर्ट्स की मानें तो AI बॉट्स की अपनी कोई कल्पना या फिर उद्देश्य नहीं हो सकता है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...