10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यसब बरबाद होय गवा... बेटे असद के जनाजे में शामिल होना चाहता...

सब बरबाद होय गवा… बेटे असद के जनाजे में शामिल होना चाहता है अतीक, थाने में रात से ही सवालों की बौछार

Published on

प्रयागराज

उमेश पाल मर्डर केस में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। देर रात प्रयागराज पुलिस टीम नैनी सेंट्रल जेल से दोनों भाइयों को लेकर धूमनगंज थाने में पहुंची। रात भर थाने में अतीक से पूछताछ हुई है। अतीक अहमद ने पूछताछ के दौरान बेटे असद अहमद को लेकर कई बार जानकारी मांगी। वकीलों से कहा कि वह बेटे की मिट्टी में शामिल होना चाहता है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को अतीक अहमद के वकील कोर्ट में उसको बेटे के सुपुर्दे-खाक में शामिल होने की इजाजत दिए जाने की मांग करेंगे। रात में दोनों भाइयों से पूछताछ शुरू हुई तो यूपी पुलिस की टीम की ओर से पहला सवाल उसकी पत्नी और 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन को लेकर किया गया। पूछा गया कि शाइस्ता परवीन कहा छुपी हुई है? इस सवाल के जवाब में अतीक ने न में सिर हिलाया। उसने संकेतों में जानकारी नहीं होने की बात कही। यही सवाल अशरफ से किया गया तो उसने भी किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया।

असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक
प्रयागराज सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद और अशरफ को चार दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है। उससे धूमनगंज थाने में रातभर पूछताछ चली है। इस सबके बीच झांसी में हुए असद अहमद के एनकाउंटर के बाद अतीक की स्थिति खराब हुई है। वह सदमे में दिख रहा है। उसने बेटे के जनाजे में शामिल होने की इजाजत मांगी है। वकीलों की ओर से इस संबंध में कार्रवाई की चर्चा है। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि कानूनी पेंच के कारण अतीक बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा। असद के पार्थिव शरीर को लेने के लिए उसके नाना, मामा और मौसा के झांसी पहुंचने की चर्चा है। वहां से उसके शव को प्रयागराज लाया जाएगा। प्रयागराज में असद को सुपुर्दे-खाक की तैयारी है। प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसको दफनाए जाने की तैयारी है।

बेटों की सताती रही चिंता
असद के एनकाउंटर की खबर के बाद से अतीक के चेहरे का रंग उतरा दिखा। प्रयागराज कोर्ट से लौटने के क्रम में ही उसने बेटे के सुपुर्दे-खाक में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं, नैनी जेल में वह अपने दूसरे बेटे अली से मुलाकात कराने की गुहार जेल प्रशासन से लगाता रहा। जहां से अतीक ने अपने खौफ के साम्राज्य की शुरुआत की थी, उसी धूमनगंज थाने में उसे और भाई अशरफ को रखकर पूछताछ की गई। उसने अपने दोनों नाबालिग बेटों के बारे में भी पूछताछ की।

कोर्ट में पेशी के दौरान भी उसने नाबालिग बेटों के बारे में पूछा था। इस दौरान वकीलों ने उसे बताया कि दोनों को रूपसपुर के बाल गृह में रखा गया है। यूपी पुलिस की ओर से 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद दोनों नाबालिग बेटों को उठा लिया गया था।

थाने में चल रही है पूछताछ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धूमनगंज थाने में माफिया अतीक और उसके भाई से पूछताछ चल रही है। अतीक और अशरफ से धूमनगंज थाने में उमेश पाल की हत्या की वजह के बारे में पूछताछ हुई। हालांकि, दोनों भाई इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। दोनों से सलाखों के पीछे से हत्याकांड की साजिश रचने और असद की हत्या का आदेश देने के बारे में भी सवाल किया गया। इन तमाम सवालों पर अतीक न में सिर हिलाता रहा।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...