10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्ययोगी के उलट माफिया को ठोकने का नीतीश स्टाइल, गोली के बजाय...

योगी के उलट माफिया को ठोकने का नीतीश स्टाइल, गोली के बजाय मुकदमों से ‘एनकाउंटर’ की तैयारी

Published on

पटना

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अतीक अहमद के बेटे असद के आतंक का खात्मा कर दिया। अतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में यूपी एसटीएफ की टीम ने मार गिराया। विकास दुबे के बाद एक बार फिर से योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ अपने मजबूत इरादों का परिचय दे दिया। वहीं दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने योगी के उलट माफिया को ठोकने का अलग स्टाइल निकाला है। माफिया का नीतीश सरकार गोली से नहीं बल्कि मुकदमों से एनकाउंटर करेगी। नीतीश सरकार की हिट लिस्ट में अपराधी, शराब माफिया, नक्सलियों के अलावा कुछ वैसे अफसर भी हैं जिन्होंने जमकर काली कमाई की है।

माफिया को ठोकने का नीतीश स्टाइल
बिहार में माफिया का मुकदमों से ‘एनकाउंटर’ करने का जिम्मा STF को नहीं बल्कि EOU यानी आर्थिक अपराध इकाई को दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई इस मिशन में जुट भी गई है। EOU ने कुल 142 अपराधियों के खिलाफ पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट) के अंतर्गत कार्रवाई कर संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। नामों की लिस्ट के साथ ये प्रस्ताव ED यानी प्रवर्तन निदेशालय को भेज भी दिया गया है। इस लिस्ट में अकेले 30 से ज्यादा नाम शराब माफिया के हैं। इसी लिस्ट के आधार पर ईडी इनकी संपत्ति की जानकारी जुटाएगी। इसी पर Enforcement केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।

ये शराब माफिया नीतीश सरकार के राडार पर
जिन शराब माफिया पर नीतीश सरकार की नजर टेढ़ी हो चुकी है, उसकी लिस्ट भी बनी हुई है। देखिए नीचे उन सबके नाम
राज कुमार यादव
अनिरुद्ध सिंह
मो. एकरामुल
सुधीर कुमार मंडल
जुगनू ओझा
योगेंद्र प्रसाद गुप्ता
मनीष शाह
प्रदीप यादव
बसंत सिंह
पंकज राय
विक्रम यादव
कन्हैया कुमार
विक्रम यादव
अमरनाथ शाह
जितेंद्र राय
किशोर यादव

दूसरे राज्यों से पकड़े गए शराब माफिया की लिस्ट
त्रेता सवालिया सिंह
जीते ऊर्फ जितेंद्र
चंदन कुमार
रविंद्र बिंदर
विश्वजीत
मोहित जैन

ये नाम भी ‘मुकदमों से एनकाउंटर’ वाली लिस्ट में
इसके अलावा बिहार के 49 और क्रिमिनल्स, माफिया, तस्कर और भ्रष्टाचारी अफसरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय केस दर्ज कर कार्रवाई कर चुका है। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

सृजन घोटाले की आरोपी जयश्री ठाकुर, भागलपुर की तत्कालीन ADM
मोहम्मद यूनूस, तत्कालीन प्रवर्तन अवर निरीक्षक(कैमूर)
प्रद्युमन शर्मा (नक्सली)
जय प्रकाश मंडल (डकैत)
डॉ. अरविंद कुमार (उग्रवादी)
रामायण राय (नक्सली)
संदीप यादव (उग्रवादी)
मुसाफिर सहनी (उग्रवादी)
अनिल कुमार सिंह (बिल्डर)

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...