6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यनीतीश बोले- 2024 चुनाव को लेकर लिखी जा चुकी स्क्रिप्ट, कांग्रेस समेत...

नीतीश बोले- 2024 चुनाव को लेकर लिखी जा चुकी स्क्रिप्ट, कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दल भी हैं तैयार

Published on

पटना,

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2024 के चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 2024 के चुनाव में पूरे देश का दौरा करेंगे. इस दौरान विपक्षी एकजुटता पर जोर दिया जाएगा. इसको लेकर सब लोगों के साथ दिल्ली में बैठकर बात हो चुकी है. कांग्रेस और बाकी दल सभी सहमत हैं. एक बार चुनाव से पहले सब तय हो जाएगा तो देशभर का दौरा करेंगे.

नीतीश कुमार ने कहा कि सात महीने से बात रुकी पड़ी थी, लेकिन जब दिल्ली बुलाकर बात की गई तो सबसे सब बात हुई. नीतीश ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में जो बैठे हैं, उनको काम से नहीं, बल्कि प्रचार से मतलब है. इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा है.इस दौरान नियोजित शिक्षकों को लेकर नीतीश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जो पहले से पढ़ा रहे हैं, उनकी आमदनी बढ़ाएंगे. आगे जो भी बहाली होगी, वो सरकारी होगी. शिक्षक खूब मन लगाकर पढ़ाएं.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश फासिज्म की तरफ जा रहा है. सारी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है. सब पर नियंत्रण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह लोग देश के संविधान को अपनी पॉकेट में रख लेंगे. ऐसा संविधान बना दिया जाएगा, जिससे भगवा राष्ट्र की बात हो.

‘2024 के चुनाव में बचेगा लोकतंत्र’
ललन सिंह ने कहा कि आज देश में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र को समाप्त करने वाला है. ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बड़ी पहल की है और सारे विपक्ष को एकजुट करने का संकल्प उठाया है. हम समझते हैं कि वह इसमें सफल रहेंगे. साल 2024 के चुनाव में देश का लोकतंत्र बचेगा. भाजपा मुक्त देश बनेगा, हम सब उसके लिए तैयार हैं.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...