7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में गैंगवार, दिल्ली के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का मर्डर

तिहाड़ जेल में गैंगवार, दिल्ली के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का मर्डर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है. जिसमें गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है. तिहाड़ की जेल नंबर 3 में शाम 5 बजे गैंगवार हुई. जिसमें 4 कैदी घायल हुए थे. सभी घायलों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित कर दिया गया है.

मृतक गैंगस्टर प्रिंस पर लगभग 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. सूत्रों के मुताबिक, जेल नंबर 3 में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान धारदार हथियार से चार गैंगेस्टर्स पर वार किया गया. इसमें प्रिंस तेवतिया के ऊपर 7 से 8 बार धारदार हथियार से वार किया गया. सूचना के बाद तिहाड़ प्रशासन ने तुरंत सभी घायलों को पास के डीडीयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया. यहां इलाज के दौरान प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम 5:10 बजे के करीब पुलिस को जेल नंबर 3 में गैंगस्टर के बीच गैंगवार की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और घायल गैंगस्टर से पूछताछ की. फिलहाल हरि नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि हाल ही में तिहाड़ प्रशासन ने जेल में छापा मारकर बड़ी संख्या में सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल आदि बरामद किए थे. तिहाड़ की जेल नंबर-3 में 9 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे जेल प्रशासन को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इस पर तिहाड़ प्रशासन ने जेल में छापा मारा था. इस दौरान एक पैकेट्स से 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग और मोबाइल फोन बरामद हुए थे.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...