7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमई में हर रोज आएंगे 50 हजार केस! एक्सपर्ट ने बताया कब...

मई में हर रोज आएंगे 50 हजार केस! एक्सपर्ट ने बताया कब आ सकता है पीक

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों ने एक बार फिर लोगों को खौफ से भर दिया है. एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं. कोरोना पर पिछले तीन साल से सटीक भविष्यवाणी करने वाले कानपुर IIT के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि मई महीने के मध्य में कोरोना (Covid 19) अपने पीक पर होगा और उस दौरान हर रोज 50 हजार से ज्यादा केस आ सकते हैं.

दरअसल डॉ मणींद्र अग्रवाल ने मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर की गई भविष्यवाणी पूरे देश में सबसे सटीक साबित हुई है, लेकिन उनके मॉडल का सही हिसाब लगाने के लिए कम से कम रोजाना दस हजार केस की संख्या आनी जरूरी है. ऐसे में पिछले कुछ दिन की स्टडी के आधार पर आईआईटी प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का कहना है कि मई के महीने के बीच में कोविड (Covid 19) का पीक देखने को मिल सकता है. इस मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर मध्य मई के महीने से रोजाना 50 से 60 हजार मामले सामने आने की उम्मीद है.

इन दो कारणों से बढ़ रहे मामले
मणींद्र अग्रवाल गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर भविष्यवाणी करते हैं. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि कोरोना की अचानक बढ़ती संख्या की दो वजहें हैं. पहली वजह है कि लोगों के अंदर नेचुरल इम्युनिटी कम हो रही है. जब इंफेक्शन होता है तो शरीर में वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है. वायरस से लड़ने की यह क्षमता लोगों में पांच प्रतिशत कम हो गई है. इसके अलावा दूसरी वजह कोविड-19 का नया वैरिएंट है जो पहले के वैरिएंट से ज्यादा तेजी से फैल रहा है. इन्हीं वजह से कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

‘कोविड को अब एक रेगुलर फ्लू समझें’
प्रोफेसर अग्रवाल का कहना है कि देश में 90 प्रतिशत से ऊपर और उत्तर प्रदेश में 95 प्रतिशत लोगों के पास नैचुरल इम्यूनिटी है. मॉडल के अनुसार, कोरोना के मामले मई के मध्य में हर रोज 50,000 के आसपास जाएंगे जो भारत जैसे देश जिसकी आबादी इतनी ज्यादा है, उसके लिए बड़ी बात नहीं है. साथ ही लोगों को जो संक्रमण हो रहा है, वह भी बहुत खतरनाक स्तर का नहीं है. खांसी जुकाम जैसे लक्षणों से लोगों को घर पर ही आराम मिल जा रहा है. ऐसे में कोविड-19 को एक सामान्य फ्लू की तरह ही मानना चाहिए.

क्या नई लहर आने वाली है?
कोरोना के मामले जब एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं तो इस बात की आशंका भी बढ़ गई है कि क्या फिर से नई लहर आने वाली है. हालांकि, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता. मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. उनका मानना है कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन मौतों की संख्या और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...